• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

जीवाजी विश्वविद्यालय ने जारी किए बीएड पार्ट टाइम के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

बीएड पार्ट टाइम पाठ्यक्रम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित परीक्षाओं के साथ दोनों सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए।

By Vikram Singh TomarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:14:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:15:02 PM (IST)
जीवाजी विश्वविद्यालय ने जारी किए बीएड पार्ट टाइम के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट
बीएड पार्ट टाइम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम जारी किए

HighLights

  1. बीएड पार्ट टाइम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम जारी किए
  2. नियमित और एटीकेटी परीक्षाओं का रिजल्ट अधिसूचना के माध्यम से घोषित
  3. सात दिन के भीतर अंकसंवीक्षा और उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीएड पार्ट टाइम पाठ्यक्रम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित परीक्षाओं के साथ दोनों सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा द्वारा अधिसूचना के माध्यम से जारी किए गए हैं।

द्वितीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षा में अधिकांश परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि केवल दो विद्यार्थियों को एटीकेटी मिली है। वहीं द्वितीय सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षा में शामिल एकमात्र परीक्षार्थी सफल घोषित किया गया।

चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित परीक्षा में भी अधिकांश विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, हालांकि दो परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं चतुर्थ सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षा में सात परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि एक विद्यार्थी को "एटीकेटी (अगली परीक्षा के लिए पात्र नहीं)" घोषित किया गया है।


परीक्षा परिणाम संशोधन के अधीन रहेंगे

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम संशोधन के अधीन रहेंगे। जिन विद्यार्थियों का परिणाम किसी कारणवश विदहेल्ड है, वे आवश्यक दस्तावेज छह माह के भीतर विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा कराकर अपना परिणाम घोषित करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिकृत पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि जो विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका का अवलोकन या अंकसंवीक्षा कराना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से सात दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद तीन दिनों तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षार्थी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट विश्वविद्यालय के अधिकृत पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर पर पत्थर मारने के डेढ़ घंटे तक तड़पा था युवक, दरिंदा बनाता रहा समलैंगिक संबंध, भोपाल मर्डर केस में खौफनाक खुलासा