• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

एमपी में बिना प्लांट लगाए खुद का ब्रांड करें लॉन्च, कृषि विश्वविद्यालय बेहद कम किराये पर देगा 'सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन'

प्रदेश के किसानों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप एवं किसान-उत्पादक संगठनों के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर एक योजना लेकर आया...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 09:04:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 09:04:10 PM (IST)
एमपी में बिना प्लांट लगाए खुद का ब्रांड करें लॉन्च, कृषि विश्वविद्यालय बेहद कम किराये पर देगा 'सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन'
पोहा, नमकीन, टमाटर केचप और कोल्ड प्रेस आयल की प्रोसेसिंग यूनिट तैयार। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर और नाबार्ड की पहल
  2. पोहा, नमकीन, टमाटर केचप और कोल्ड प्रेस आयल की प्रोसेसिंग यूनिट तैयार
  3. सीएआईई (CAIE) में पंजीकृत महिला उद्यमियों और किसानों को प्राथमिकता

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। यदि आपके पास व्यवसाय का कोई आइडिया है लेकिन लाखों रुपये की मशीनें और प्लांट लगाने का बजट नहीं है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। प्रदेश के किसानों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप एवं किसान-उत्पादक संगठनों के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर एक योजना लेकर आया है।

इसमें विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन (सीपीएल) को बेहद किफायती दरों पर किराये पर दिया जाएगा, जहां लोग अपने कच्चे माल को प्रोसेस और पैक करके अपने ब्रांड नाम से बाजार में बेच सकेंगे। पहली प्राथमिकता सेंटर फॉर एग्रीबिजनेस इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीएआईई) में पंजीकृत उद्यमियों को दी जाएगी। अब तक 10 से 15 आवेदन आ चुके हैं।


naidunia_image

(सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन की जानकारी लेते कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु)

वैल्यू एडिशन से बढ़ेगी आय और रोजगार

सीएआईई ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से पांच मशीनों को इंस्टॉल किया है। जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादों में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही 'फार्म टू मार्केट' की कड़ी मजबूत होगी और एग्री स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने उज्जैन जमीन मामले में मोहन सरकार के निर्णय को दी क्लीनचिट, कहा- ट्रस्ट को संपत्ति देने में कोई घोटाला नहीं

विश्वविद्यालय परिसर में ये यूनिट हैं तैयार

  • पोहा प्रोसेसिंग यूनिट: धान से उन्नत क्वालिटी का पोहा तैयार करने के लिए।
  • नमकीन मेकिंग लाइन: विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और आधुनिक नमकीन बनाने के लिए।
  • कोल्ड प्रेस ऑयल प्लांट: शुद्ध और केमिकल-मुक्त तेल निकालने के लिए।
  • क्रायोजेनिक स्पाइसेस यूनिट: बेहद कम तापमान पर मसालों की पिसाई, जिससे उनके प्राकृतिक गुण, रंग और खुशबू 100 प्रतिशत सुरक्षित रहते हैं।
  • टमाटर केचप और सॉस प्लांट: टमाटर की बंपर पैदावार के समय उसे केचप और सॉस में बदलकर सुरक्षित रखने के लिए।

छोटे उद्यमियों के पास सबसे बड़ी चुनौती प्लांट की लागत होती है। नाबार्ड के सहयोग से हमने पांच प्रसंस्करण इकाइयां तैयार की हैं। उद्यमी कच्चा माल लाएं, प्रोसेसिंग से पैकेजिंग तक की सुविधा हम देंगे। सीएआइई से जुड़े सदस्यों को प्राथमिकता मिलेगी।- डॉ. वाइडी मिश्रा, नोडल अधिकारी

सीएआइईसीपीएल के जरिये किसान और स्टार्टअप बिना भारी निवेश के अपना ब्रांड बना सकेंगे। इससे कृषि उपज को बेहतर उपयोग, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर विकसित होंगे।- डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला, कुलगुरु, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय