• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

LPG Price Cut: सस्ता हुआ कमर्शियल सिलिंडर, कीमतों में 192 रुपये तक की बड़ी कटौती; यहां चेक करें नए रेट

LPG Cylinder Price Cut: पेट्रोलियम मंत्रालय ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये की कटौती की है।

By Anil TomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 09:42:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 09:42:07 PM (IST)
LPG Price Cut: सस्ता हुआ कमर्शियल सिलिंडर, कीमतों में 192 रुपये तक की बड़ी कटौती; यहां चेक करें नए रेट
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कमर्शियल सिलेंडर 192 रुपये सस्ता
  2. नई कीमत 2,963 रुपये हुई घरेलू
  3. गैस कीमतों में बदलाव नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कमर्शियल एलपीजी (LPG Cylinder Price Cut) की दरों को शनिवार रात को कम कर दिया है। 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर पर 192 रुपये ग्वालियर शहर में कम हुए हैं। अब यह सिलिंडर 2963 रुपये में मिलेगा। कमर्शियल सिलिंडर (LPG New Rate) की कीमत कम होने से कुछ हद तक होटल, रेस्टोरेंट, खाने पीने की चीजें बनाने वाले कारोबारियों व फैक्ट्री संचालकों को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हआ है।

ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की दरों में चार बार बढ़ोतरी की गई। तीन बार में करीब 1300 रुपये कमर्शियल सिलिंडर पर बढ़ गए। इससे खान-पान से लेकर अन्य कारोबारों पर असर पड़ा और खाने पीने की चीजें महंगी हो गई।


कब कब बढ़ी कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की दरें

7 मार्च 2026 : युद्ध के शुरुआती प्रभाव के कारण तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.50 से 115 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की।

1 अप्रैल 2206 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के चलते कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर का और इजाफा किया गया।

1 मई 2026: स्ट्रेट आफ होर्मुज में आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक संकट के कारण एक मई को इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम में 993 प्रति सिलेंडर की भारी वृद्धि की गई।

1 जून 2026: कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में 42 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की।

श्रेणी (Category) सिलेंडर का प्रकार नई दर (कीमत)
घरेलू एलपीजी (Domestic) 14.2 किलोग्राम ₹1,025
10 किलोग्राम ₹740
5 किलोग्राम ₹381
कमर्शियल (Commercial) 47.5 किलोग्राम ₹7,403
19 किलोग्राम ₹2,963
5 किलोग्राम ₹823
5 किलोग्राम (रिफिल) ₹805