• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत यात्रा हुई आसान, भिंड से मंडपम तक चलेगी गौरव ट्रेन, ग्वालियर में ठहराव

छह दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रेन ग्वालियर सहित प्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरेगी। वापसी में 20 नवंबर को भिंड पहुंचेगी।

By Vikram Singh TomarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 01:32:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 01:53:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत यात्रा हुई आसान, भिंड से मंडपम तक चलेगी गौरव ट्रेन, ग्वालियर में ठहराव
फोटो- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत संचालित
  2. भिंड से मंडपम तक चलेगी भारत गौरव ट्रेन
  3. मध्य प्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत भिंड से दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा के लिए भारत गौरव विशेष ट्रेन का संचालन आज से किया जाएगा। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह ट्रेन भिंड से मंडपम तक जाएगी।

छह दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रेन ग्वालियर सहित प्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरेगी। वापसी में 20 नवंबर को भिंड पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 00494 भिंड से 15 नवंबर को सुबह 11:35 बजे रवाना होगी। ग्वालियर स्टेशन पर दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी।

इसके बाद शिवपुरी, गुना और अशोकनगर होते हुए ट्रेन 16 नवंबर को भोपाल, नागपुर और बल्हारशाह पहुंचेगी। 17 नवंबर को विजयवाड़ा, चेन्नई एग्मोर, विल्लुपुरम और तिरुचिरापल्ली होते हुए रात 9 बजे मंडपम पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- छोटे ठेकेदार से 1200 करोड़ का मैनेजर बना विकास, शराब कारोबार के पार्ट A, B और C की रखता था वसूली

20 नवंबर को ग्वालियर पहुंचेगी वापसी ट्रेन

मंडपम से 18 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे वापसी यात्रा शुरू होगी। रास्ते में चेन्नई, विजयवाड़ा, बल्हारशाह, नागपुर और भोपाल में ठहराव रहेगा। 20 नवंबर को ट्रेन अशोकनगर, गुना और शिवपुरी होते हुए दोपहर 2 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यहां 15 मिनट रुकने के बाद शाम 4:20 बजे भिंड पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।


यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अब डिजिटल होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 86 हजार आशा कार्यकर्ताओं को दी जा रही ट्रेनिंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।