• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

2 हजार से ऊपर UPI पर 0.4% MDR, व्यापारियों ने निकाला जुगाड़; कैश या दो हिस्सों में ले रहे पेमेंट

यूपीआइ के 2,000 रुपये से अधिक भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारी भुगतान बांटकर या नकद लेने लगे हैं।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 02:31:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 02:31:25 PM (IST)
2 हजार से ऊपर UPI पर 0.4% MDR, व्यापारियों ने निकाला जुगाड़; कैश या दो हिस्सों में ले रहे पेमेंट
व्यापारियों ने निकाला जुगाड़। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15 अक्टूबर से यूपीआइ भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होगा।
  2. दो हजार से अधिक भुगतान पर व्यापारी नकद मांग रहे।
  3. कुछ व्यापारी बड़े भुगतान को दो हिस्सों में बांट रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: सरकार ने यूपीआइ के दो हजार से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगाने का निर्णय लिया है। ये निर्णय 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हालांकि कारोबारी एमडीआर का विरोध कर रहे हैं, लेकिन अभी से व्यापारियों ने इससे बचना शुरू कर दिया है।

व्यापारी अभी से ही अपने यहां जो भी भुगतान दो हजार से अधिक का है, पहले तो वे ग्राहक से नकद देने के लिए कह देते हैं या फिर बाद में वे यूपीआइ से भुगतान तो ले लेते हैं, लेकिन हर भुगतान दो हजार से कम का होता है। हालांकि एमडीआर का विरोध दे भर के व्यापारियों के 12 संगठन कर रहे हैं और उन्होंने दो अक्टूबर को पूरे प्रदेश में नो-यूपीआइ डे मनाने की घोषणा की है।


ऐसे समझें कैसे बच रहे हैं व्यापारी

सोमवार को चार शहर के नाका के पास रहने वाले दिनेश सिंह बाजार में दो पंखे लेने गए। दोनों पंखों की कीमत करीब 3500 रुपये थी। जब उन्होंने यूपीआइ से भुगतान करने के लिए दुकानदार से कहा, तब उसने नकद में रुपये देने की बात कही। लेकिन बाद में उसने 3500 रुपये को दो बार में भुगतान करने के लिए कहा। इसी तरह अभी से ग्वालियर सहित चंबल अंचल के व्यापारी यूपीआइ से भुगतान लेने में करने लगे हैं। इससे 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू हो तो उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

देशभर के 12 से अधिक व्यापारिक संगठन कर रहे हैं विरोध

एमडीआर का विरोध देश भर के 12 से अधिक संगठन कर रहे हैं। ये संगठन देशभर में दो अक्टूबर को नो-यूपीआइ डे मनाने जा रहे हैं। इनमें व्यापारिक संगठन कैट, पेट्रोल पंप एसोएिशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन सहित कई संगठन हैं।