• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर ISBT तक पहुंचना होगा आसान, यात्रियों के लिए शटल सेवा के रूप में चलेंगी पीएम-ई बसें; आरटीओ बैठक में बड़ा फैसला

आईएसबीटी तक यात्रियों की आसान पहुंच के लिए पीएम-ई बसों को शटल सेवा के रूप में संचालित करने की तैयारी की जा रही है।

By Varun SharmaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 10:21:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 10:22:32 PM (IST)
ग्वालियर ISBT तक पहुंचना होगा आसान, यात्रियों के लिए शटल सेवा के रूप में चलेंगी पीएम-ई बसें; आरटीओ बैठक में बड़ा फैसला
ग्वालियर ISBT तक पहुंचना होगा आसान( फाइल फोटो)

HighLights

  1. आईएसबीटी तक यात्रियों के लिए पीएम-ई बसों की शटल सेवा शुरू करने की तैयारी
  2. आईएसबीटी नहीं जाने वाली बसों पर कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी
  3. बस ऑपरेटर बोले- सवारियां कम मिल रहीं, प्रशासन ने जल्द सुधार का भरोसा दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर-मुरैना लिंक रोड स्थित इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) तक यात्रियों की आसान पहुंच के लिए पीएम-ई बसों को शटल सेवा के रूप में संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आईएसबीटी पर बसों का ठहराव समय भी बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्री बस स्टैंड की सुविधाओं और सेवाओं का लाभ ले सकें।

रविवार को आईएसबीटी के बेहतर संचालन को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग ने स्पष्ट किया कि भिंड की जो बसें अभी तक आईएसबीटी नहीं जा रही थीं, उन्हें भी वहां जाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बस निर्धारित नियमों का पालन नहीं करती है तो बस नंबर के आधार पर जुर्माना किया जाएगा।


सवारियां कम मिलने से बस ऑपरेटर परेशान

बैठक में बस ऑपरेटरों ने कहा कि आईएसबीटी से पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही हैं, जिससे संचालन में परेशानी हो रही है। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शहर में पीएम-ई बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और आईएसबीटी तक लोगों की पहुंच आसान होगी।

पहले चरण में कम हैं यात्री

बस ऑपरेटरों ने बताया कि भिंड और मुरैना मार्ग की बसें आईएसबीटी से संचालित हो रही हैं, लेकिन शुरुआती चरण में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने प्रशासन को आईएसबीटी के प्रभावी संचालन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

बस ऑपरेटरों को मिल सकेगा टिकट काउंटर

बैठक में आईएसबीटी के वेंडर प्रतिनिधि मनेन्द्र ने जानकारी दी कि यदि कोई बस संचालक टिकट काउंटर का संचालन करना चाहता है तो नियमानुसार उसे टिकट काउंटर उपलब्ध कराया जा सकता है।

विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

बैठक में बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी बलवीर सिंह तोमर, पदम गुप्ता, हरीशंकर पटेल, देवेंद्र सिंह जादौन (बबलू), हरि सिंह सिकरवार, मुकेश सिंह, रणवीर सिंह सहित स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि सिद्धार्थ पाठक तथा परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो में पहली बार लॉन्चिंग गैंट्री मशीन का इस्तेमाल, ट्रैफिक प्रभावित किए बिना तेजी से रखे जा रहे हैं गर्डर