• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, पूर्व और दक्षिण संभाग के दर्जनों मोहल्ले रहेंगे प्रभावित

ग्वालियर में रखरखाव कार्य के कारण नगर संभाग उत्तर, पूर्व और दक्षिण के कई इलाकों में बुधवार को निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। लोगों को परेशा...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 08:13:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 08:18:19 AM (IST)
ग्वालियर में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, पूर्व और दक्षिण संभाग के दर्जनों मोहल्ले रहेंगे प्रभावित
ग्वालियर में आज बिजली रहेगी गुल। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. आनंद नगर और मोतीझील क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
  2. गालव पार्क फीडर पर चार घंटे कटौती रहेगी।
  3. गरम सड़क क्षेत्र के कई मोहल्ले प्रभावित रहेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रखरखाव कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली कंपनी के अनुसार, नगर संभाग उत्तर, पूर्व और दक्षिण के कई फीडरों पर कार्य किया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में कुछ घंटों तक बिजली नहीं रहेगी।

नगर संभात उत्तर के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

नगर संभाग उत्तर के आनंद नगर ए ब्लाक और मोतीझील फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे आनंद नगर ए ब्लाक, नवग्रह मंदिर के पीछे का क्षेत्र, शिव नगर, समर्थ स्कूल, तिकोनिया पार्क मोतीझील, चंबल कॉलोनी, शिव शक्ति नगर, मूर्तिकार पहाड़ी, आनंद नगर सी ब्लाक, शुक्ला प्लांट और रजमन नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर तीन बदमाशों ने पंप कर्मचारी को लगाई आग, 60 प्रतिशत झुलसा; हालत गंभीर

नगर संभाग पूर्व के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

नगर संभाग पूर्व के गालव पार्क और गरम सड़क फीडर पर सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान गालव पार्क, गुरुकृपा कॉलोनी, छावरी मार्केट, विक्रमपुरा, देवपुड़िया धाम, हरिओम कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, बैजल कोठी, नगर निगम कॉलोनी और आजाद नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


naidunia_image

नगर संभाग दक्षिण के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

नगर संभाग दक्षिण के पार्क फीडर पर सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सैनिक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, गुरुनानक अपार्टमेंट, वीरपुर, अमर गार्डन, नगरे की पहाड़ी, जैन कॉलोनी, यस अपार्टमेंट और सावरियाधाम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।