मंगलवार को ग्वालियर के कई इलाकों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के चलते 3 संभाग के उपभोक्ता होंगे प्रभावित
नगर संभाग पूर्व के एमईएस बिरलानगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण एयरफोर्स कालोनी, शिव कालोनी, गोवर्धन कालोन...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:26:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:27:29 PM (IST)
HighLights
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा पावर कट
- बिरलानगर, विनय नगर समेत कई कॉलोनियों में असर
- सराफा और टोपी बाजार क्षेत्र में भी बंद रहेगी आपूर्ति
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विद्युत लाइन और फीडरों के रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार 15 सितंबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर संभाग पूर्व, उत्तर और केंद्रीय क्षेत्र के विभिन्न फीडरों पर निर्धारित कार्य के कारण सुबह से दोपहर तक बिजली बंद रखी जाएगी।
नगर संभाग पूर्व के एमईएस बिरलानगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण एयरफोर्स कालोनी, शिव कालोनी, गोवर्धन कालोनी, सीताराम कालोनी और बगिया क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। नगर संभाग उत्तर के शब्द प्रताप आश्रम फीडर पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इससे टेलीफोन कालोनी, पत्रकार कालोनी, विनय नगर सेक्टर एक, दो और तीन, सौ फुटा रोड, शब्द प्रताप आश्रम एक, दो और तीन तथा पंचशील नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सराफा और झांसी रोड क्षेत्र में भी असर
नगर संभाग केंद्रीय के पारस विहार और सराफा फीडर पर भी बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके कारण दुर्गेशपुरी, देवनगर, बजरंग नगर, न्यू पारस विहार कालोनी, झांसी रोड, वन विभाग के आवास, सखिया विलास, सराफा, कसेरा ओली, डीडवाना ओली, टोपी बाजार और नजरबाग मार्केट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।