• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में मानसून के साथ बढ़ा सांपों का खौफ, जेएएच में एक ही दिन में रिकॉर्ड 17 मरीज भर्ती, भितरवार-डबरा सबसे ज्यादा प्रभावित

ग्वालियर जिले में सर्पदंश (सांप के काटने) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

By Anoop BhargavEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 09:32:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 09:32:01 PM (IST)
ग्वालियर में मानसून के साथ बढ़ा सांपों का खौफ, जेएएच में एक ही दिन में रिकॉर्ड 17 मरीज भर्ती, भितरवार-डबरा सबसे ज्यादा प्रभावित
जेएएच ग्वालियर

HighLights

  1. ग्वालियर में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी, एक दिन में 17 मरीज भर्ती
  2. डबरा और भितरवार से सबसे ज्यादा मरीज, पर्याप्त एंटी स्नेक वीनम उपलब्ध
  3. डॉक्टरों ने झाड़-फूंक से बचकर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मानसून की दस्तक और लगातार हो रही बारिश के साथ ग्वालियर जिले में सर्पदंश (सांप के काटने) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जयारोग्य चिकित्सालय (जेएएच) के हजार बिस्तर अस्पताल स्थित मेडिसिन आईसीयू में जहां सामान्य दिनों में रोजाना तीन से चार मरीज पहुंचते थे, वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 17 मरीज गंभीर हालत में भर्ती किए गए। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है।

मानसून के दौरान 100 से 150 एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन की खपत

अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार सर्पदंश के सबसे अधिक मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं। इनमें किसान और मजदूरों की संख्या ज्यादा है। डबरा और भितरवार विकासखंड से सबसे अधिक मरीज इलाज के लिए ग्वालियर पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भितरवार अस्पताल में ही मानसून के दौरान 100 से 150 एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन की खपत हो जाती है।


अस्पतालों में बढ़ाया गया एंटी स्नेक वीनम का स्टॉक

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पतालों में एंटी स्नेक वीनम की उपलब्धता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मेडिसिन स्टोर में फिलहाल 230 एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा डबरा और भितरवार अस्पतालों को 50-50 इंजेक्शन भेजे गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

डॉक्टरों की सलाह

जेएएच के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय धवले ने कहा कि सांप के काटने पर घबराने या झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वीनम निशुल्क उपलब्ध है और समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

क्या करें

मरीज को शांत रखें और घबराने न दें।

काटे गए अंग को स्थिर रखें।

घाव को साफ पानी और हल्के साबुन से धोएं।

बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें।

क्या न करें

घाव पर चीरा न लगाएं और जहर चूसने की कोशिश न करें।

प्रभावित अंग को कसकर न बांधें।

सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश में समय न गंवाएं।

सावधानी के उपाय

घर और आसपास की साफ-सफाई रखें।

खेत या अंधेरे स्थान पर जाते समय जूते या गमबूट पहनें।

रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त