• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म, पहले शादी का वादा फिर मुकरा, दूसरी युवती से सगाई

सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। उसने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 08:23:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 08:23:07 PM (IST)
ग्वालियर में सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म, पहले शादी का वादा फिर मुकरा, दूसरी युवती से सगाई
ग्वालियर में सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। उसने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं उसने दूसरी युवती से सगाई भी कर ली। इस मामले में पीड़िता ने दतिया पुलिस से शिकायत की। शून्य पर एफआइआर दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी गई।

दतिया के भांडेर की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा तीन साल पहले सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए ग्वालियर आई थी। यहां कंपू स्थित आम-खो इलाके में किराये से कमरा लेकर रह रही थी। यहीं वह कोचिंग में पढ़ती थी। उसकी मुलाकात दीपक सिंह से हो गई। दीपक उसका रिश्तेदार ही लगता है। वह भी दतिया का रहने वाला है। दीपक उसके घर आने लगा। दीपक ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उसे अपने कमरे पर ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया।


जब छात्रा ने इनकार किया तो बोला कि जल्द ही शादी कर लेगा। करीब तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मुकर गया। दूसरी युवती से सगाई कर ली। पीड़िता दतिया पहुंची और अपने स्वजनों को पूरी घटना बताई। दतिया के भांडेर थाने में शून्य पर एफआइआर दर्ज हुई। केस डायरी ग्वालियर भेजी गई। इसके बाद कंपू पुलिस ने असल कायमी की।

मंदिर में मांग भर कर कहा- अब तुम पत्नी

छात्रा ने जब दबाव बनाया तो आरोपित ने उसे मंदिर ले जाकर मांग भर दी। फिर कहा कि वह उसकी पत्नी है। पीड़िता को भांडेर में एक कमरा किराये पर दिला दिया। वह दतिया में कियोस्क सेंटर चलाता था। छात्रा की पढ़ाई छुड़वा दी और यहां भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्य प्रदेश में छाया मानसून... भोपाल सहित 55 जिलों में होगी भारी बारिश, हरदा-खंडवा में रेड अलर्ट

दतिया की रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। शादी का झांसा देकर आरोपित ने गलत काम किया। शून्य पर दतिया में एफआइआर दर्ज हुई है। केस डायरी आने पर असल कायमी की गई है। - अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी, कंपू