बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की 'आँसू गैस इकाई' हुई 50 साल की, देश के साथ विदेश में भी डिमांड
आँसू गैस इकाई के उत्पादों की देशभर के सुरक्षा बलों में डिमांड है क्योंकि दंगाइयों को खदेड़ने व विशेष परिस्थितियों में अश्रु गैस उत्पाद ही सबसे महत्वपू ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 12 May 2026 12:10:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 12:11:13 PM (IST)
सोशल मीडियाHighLights
- बीएसएफ की आँसू गैस इकाई के लिए पहली बार अग्नि साफ्टवेयर
- आरजेआईटी के छात्रों ने बनाया 'अग्नि' सॉफ्टवेयर, डिजिटल होगा टीएसयू का पूरा कामकाज
- जम्मू-कश्मीर से लेकर विदेशों तक टेकनपुर के शेल्स और ग्रेनेड की भारी डिमांड
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देश की इकलौती बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की आँसू गैस इकाई (टीएसयू) को मंगलवार को 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस विशेष अवसर पर आँसू गैस इकाई के उत्पादों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा जो अपने आप में अनूठा होगा। आँसू गैस इकाई के उत्पादों की देशभर के सुरक्षा बलों में डिमांड है क्योंकि दंगाइयों को खदेड़ने व विशेष परिस्थितियों में अश्रु गैस उत्पाद ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टीएसयू का इंटरप्राइजेस, रिर्सोसेस और प्लानिंग का काम करेगा
विदेश में भी टीएसयू के शेल एवं ग्रेनेड की डिमांड है। बीएसएफ की आँसू गैस इकाई के अग्नि साफ्टवेयर को लांच किया जा रहा है। यह अग्नि साफ्टवेयर बीएसएफ के ही तकनीकी संस्थान रूस्तमजी इंस्टीट्यूट आफ टेक्रोलाजी के छात्र छात्राओं की ओर से तैयार किया गया है। यह टीएसयू का इंटरप्राइजेस, रिर्सोसेस और प्लानिंग का काम करेगा।
उत्पादन से लेकर लेजर व स्टाक सब कुछ एक ही साफ्टवेयर के जरिए होगा। यह साफ्टवेयर पूरी एकाउंटिंग को भी मेटेंन करेगा इससे पहले अभी तक तकनीकी तौर पर इतनी सुविधा टीएसयू में नहीं थी। इससे टीएसयू के स्टाफ व अधिकारियों का समय बचेगा और अधिक काम हो सकेगा।
टीएसयू के यह खास उत्पाद ड्रोन टियर स्मोक लांचर
बीएसएफ ने इस ड्रोन तकनीक को तैयार किया है और यह तकनीक उपयोग के लिए हस्तांतरित की जा सकेगी। जो सुरक्षा एजेंसियां या इकाई इसे लेना चाहेंगी,यह सुरक्षाबलों के लिए भी है। यह ड्रोन छह किलो वजन तक उठा सकता है। यह पांच किमी क्षेत्र में आँसू गोले बरसा सकता है। टियर स्मोक ड्रोन लांचर आने के बाद स्क्रीन पर यह दिखता है कि ड्रोन कहां गोले गिराएगा शेल मल्टी पैलेट शार्ट रेंज शेल तैयार किया है, जो तीन भागों में बंटकर 60 मीटर तक मार करता है। यह गन से चलाया जाता है। इसमें से निकलने वाले धुंए के कारण उपद्रवी एक जगह पर टिक नहीं पाते हैं।
क्विक रिलीज ग्रेनेड
क्विक रिलीज ग्रेनेड ,जो पांच सेकंड में पूरा धुंआ निकालकर अधिक संख्या में एकत्रित उपद्रवियों को भी तितर-बितर होने पर मजबूर कर सकता है। यह उपद्रवियों के ज्यादा संख्या में एकत्रित होने जैसी जगहों पर उपयोग के लिए तैयार किया गया है।
दूसरे देशों में भी ग्रेनेड-शेल की सप्लाई
ग्वालियर की बीएसएफ की आँसू गैस इकाई के उत्पादों की डिमांड विदेश में भी है। दूसरे देशों के सुरक्षा बल ग्रेनेड और शेल की डिमांड करते हैं और डिमांड अनुसार इकाई इनकी सप्लाई करती है। वहीं देश के अलग-अलग राज्य जैसे विशेषकर जम्मू-कश्मीर और सीमा से सटे राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों में इनकी मांग है।
अपर महानिदेशक होंगे शामिल
बीएसएफ की टीएसयू के पचास वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में विशेष रूप से बीएसएफ के अपर महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह शामिल होंगे। इस दौरान टीएसयू के अमले की ओर से उत्पादों का प्रदर्शन व माक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान लाइव दिखाया जाएगा कि किस तरह आपात काल में बीएसएफ के उत्पाद काम आते हैं।