• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मिनी ट्रक में भरकर ग्वालियर हाई कोर्ट पहुंचीं सड़कों की 5 साल के रिकार्ड की हजारों फाइलें, 8 मुख्य सड़कों की होगी सैंपलिंग जांच

Gwalior High Court: सुनवाई के दौरान रिकार्ड की सूची से एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। नगर निगम ने तीनों शहरी विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए सड़क निर्मा...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 09:29:17 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 10:05:05 AM (IST)
मिनी ट्रक में भरकर ग्वालियर हाई कोर्ट पहुंचीं सड़कों की 5 साल के रिकार्ड की हजारों फाइलें, 8 मुख्य सड़कों की होगी सैंपलिंग जांच
हाई कोर्ट में मिनी ट्रक से फाइलें पहुंचाई गईंl नईदुनिया

HighLights

  1. ट्रक में पहुंचीं हजार फाइलें, हाई कोर्ट ने लौटाईं
  2. एसएसपी की निगरानी में होगी 8 सड़कों की सैंपलिंग
  3. 3 कोर्ट कमिश्नर नियुक्त, सोमवार को अगली सुनवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर की सड़कों के निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सुनवाई हुई। नगर निगम की ओर से वर्ष 2021 से अब तक सड़कों पर हुए काम का रिकार्ड मिनी ट्रक और एक टेंपो में भरकर कोर्ट पहुंचाया गया। इसमें हजारों फाइलें थीं। न्यायालय ने रिकार्ड की सूची अपने पास जमा करा ली, जबकि फाइलों को वापस कर दिया।

सुनवाई के दौरान रिकार्ड की सूची से एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। नगर निगम ने तीनों शहरी विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

बताया गया कि इसमें कई मुख्य मार्ग का रिकार्ड शामिल नहीं था। सूची में मुख्य रूप से गली-मोहल्लों और छोटी सड़कों पर हुए कार्यों का विवरण दिया गया था। अब इस मामले में आठ सड़कों के सैंपल लिए जाएंगे जिसमें एक एनएचएआइ, एक पीडब्ल्यूडी और छह सड़कें नगर निगम की हैं। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।


चिह्नित सड़कों के लिए जाएंगे सैंपल

सुनवाई के दौरान आठ सड़कों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। इन्हीं सड़कों का रिकार्ड कोर्ट में पेश किया जाएगा साथ ही सैंपल की जांच कर कोर्ट कमिश्नर द्वारा रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं मौजूद रहेंगे और सैंपल की कार्रवाई के दौरान यातायात बाधित न हो इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। सैंपलिंग के दौरान सड़क की मोटाई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

naidunia_image

मिनी ट्रक में भरी फाइलें। नईदुनिया

आठ सड़कों के बाद बाकी पर बात होगी

न्यायालय ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि पहले आठ सड़कों को चुनकर उनके सैंपल करवाए जाएंगे और उनकी गुणवत्ता को जांचा जाएगा। इसके बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर सुनवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं इन आठ सड़कों के निरीक्षण और सैंपलिंग के बाद ही कोर्ट शहर की अन्य सड़कों की ओर रुख करेगा।

कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए, करवाएंगे निरीक्षण

इस मामले में न्यायालय ने अधिवक्ता गौरव समाधिया, पवन रघुवंशी और हिमांशु शर्मा को कोर्ट कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया है। इसके साथ यह भी स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान यह मौके पर मौजूद रहेंगे और सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। इसके साथ ही न्यायालय में रिपोर्ट को भी कोर्ट कमिश्नर के माध्यम से ही पेश किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में निरीक्षण और सैंपलिंग कब होना है इसे न्यायालय की अगली सुनवाई में सोमवार को तय किया जाएगा।