• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

पार्टी में तबीयत बिगड़ी तो चचेरे भाई ने कहा- ज्यादा क्यों खाता है, गुस्से में घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग

रात में अभिषेक अपने एक साथी के साथ संतोष के घर पहुंच गया। अभिषेक व उसके साथी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। चार राउंड फायर किए।

By amit mishraEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 10:09:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 10:11:55 PM (IST)
पार्टी में तबीयत बिगड़ी तो चचेरे भाई ने कहा- ज्यादा क्यों खाता है, गुस्से में घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में सिरफिरे युवक और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टारगेट चचेरा भाई था, लेकिन गोली पड़ोस में रहने वाली महिला के सिर में जा लगी। गोलीबारी की यह वारदात करने वाले युवक से सिर्फ उसके चचेरे भाई ने तबीयत बिगड़ने पर कहा था- इतना ज्यादा क्यों खाता है। इसी बात पर वह घर पहुंचा और गोलीबारी कर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपित नहीं पकड़े गए हैं।

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रीतम विहार कॉलोनी में रहने वाले संतोष माहौर और अभिषेक माहौर एक ही परिवार के हैँ। संतोष अभिषेक का चचेरे भाई है। यह लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पनिहार स्थित कनेर झिर पर गए थे। यहां खाना खाने के दौरान ही अभिषेक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।


उसे उल्टी हो गई। बताया गया है कि इन लोगों ने शराब भी पी थी। अधिक शराब पीने के कारण उल्टी हुई। संतोष व उसके साथ अमन, सतीश माहौर ने अभिषेक से कहा कि इतना अधिक क्यों खाता है। इस पर मुंहवाद हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करवाया। इसके बाद यह लोग घर आ गए।

रात में अभिषेक अपने एक साथी के साथ संतोष के घर पहुंच गया। अभिषेक व उसके साथी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। चार राउंड फायर किए।

इसमें से एक गोली पड़ोस में रहने वालीं रेणु पत्नी राहुल सिंह भदौरिया के सिर में लगी। सिर में गोली लगने से वह घायल हो गईं और गिर पड़ी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अभिषेक व उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित अभी पकड़े नहीं जा सके हैं।

पार्टी में तबीयत बिगड़ने पर युवक के चचेरे भाई ने टोका। इस पर ही मुंहवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में उसने गोलियां चला दी। पड़ोस में रहने वाली महिला के सिर में लग गई। आरोपितों की तलाश चल रही है।

धर्मेंद्र यादव, थाना प्रभारी, गोला का मंदिर