'तुझे नीले ड्रम में पैक कर दूंगी', पति को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पत्नी की धमकी; पुलिस से मांगी सुरक्षा
ग्वालियर के एक युवक ने पत्नी पर इंस्टाग्राम लाइव में जान से मारने और नीले ड्रम में पैक कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:37:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:37:28 AM (IST)
पति को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पत्नी की धमकी। (नईदुनिया)HighLights
- युवक ने एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में सुरक्षा की मांग की।
- पत्नी पर इंस्टाग्राम लाइव में धमकी और अभद्र भाषा का आरोप।
- शादी के पत्नी के घर छोड़ने और जेवर-नकदी ले जाने का दावा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। "तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी" ये धमकी ग्वालियर के एक युवक को उसकी पत्नी देती है। घबराए युवक ने पत्नी से जान की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलपुरा निवासी राहुल मौर्य ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इंटरनेट मीडिया के जरिए लगातार धमका रही है।
राहुल ने कहा कि पत्नी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उसे अपशब्द कहती है। बोलती है कि तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी। इन धमकियों से वह और उसका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
लगभग तीन महीने पहले हुई थी शादी
- राहुल के अनुसार, उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी जिले के ग्राम अमौला निवासी राखी जाटव से सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई।
- राहुल का आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान भी साथ ले गई। इसके बाद उसने साथ रहने से मना कर दिया और तलाक के लिए दबाव बनाने लगी।
पहले भी लोगों से पैसों को लेकर करेंगे कार्रवाई
- युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी अब उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। कह रही है कि रकम मिलने पर ही वह वैवाहिक संबंध बनाए रखेगी। राहुल का दावा है कि उसने पत्नी के बारे में जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि वह पहले भी अन्य लोगों के साथ इसी तरह विवाद और पैसों की मांग से जुड़े मामलों में शामिल रही है।
उसने पत्नी पर शादी का झांसा देकर लोगों से धन-संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है। पहले भी ग्वालियर और शिवपुरी के पुलिस अधिकारियों को शिकायत दे चुका हूं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई
बिजौली थाना सर्किल के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि युवक का आवेदन प्राप्त हुआ है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए कथित धमकी भरे वीडियो सहित उपलब्ध साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।