
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: सिरोल के हुरावली ए-ब्लाक में रहने वाले 29 वर्षीय मनीष पुत्र सोबरन सिंह किरार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिता के साथ भूसे की टाल पर था। रात को घर पहुंचा और कमरे में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। मनीष ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने छह लोगों के नाम लिखे हैं।
मनीष ने लिखा था कि इन लोगों ने सट्टे की लत लगवाई। जिसके कारण 20 लाख रुपये का कर्ज हो गया। इन्हीं लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर भी मेरा सारा पैसा हड़प लिया, इसलिए जान दे रहा है। सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा माफिया की जड़ें शहर में बहुत गहरी हैं। सिस्टम को साधने के लिए इनके दलाल सक्रिय हैं। इसलिए क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ तमाम इनपुट के बाद भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें- बिना तलाक कर ली दूसरी शादी! राजस्व विभाग की महिला कर्मचारी ने पति के खिलाफ की शिकायत, ASI पर मदद का आरोप
युवक ने फांसी लगाई है। इस मामले में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे उसने कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। सट्टे के चलते कर्ज का जिक्र किया है। जिनके कारण उसकी जान गई है, उन पर FIR की जाएगी।
-गोविंद बगौली, TI, सिरोल