• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

एमपी के हरदा में होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में मिला सब इंजीनियर का शव, पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका

गौरव की पत्नी, बेटा और बेटी सहित पूरा परिवार भोपाल के इंद्रपुरी इलाके में रहता है। गौरव जनपद में मनरेगा के तहत संविदा सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 11:51:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 11:55:15 PM (IST)
एमपी के हरदा में होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में मिला सब इंजीनियर का शव, पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका
सब इंजीनियर का शव मिला।

HighLights

  1. एक होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में मिला सब इंजीनियर का शव।
  2. पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका, सहकर्मी बोले चार माह से वेतन नहीं मिला।
  3. हरदा जनपद पंचायत में संविदा पर हुई थी पदस्थापना, भोपाल में रह रहा परिवार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा: जनपद पंचायत के उपयंत्री गौरव दुबे (54) शहर स्थित होटल मिश्रा पैलेस के कमरा नंबर 113 में अर्धनग्न अवस्था में मृत मिले। उनका शव पुलिस ने सोमवार सुबह दरवाजा तोड़कर बाथरूम से बरामद किया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरा सील करा दिया है।

गौरव की पत्नी, बेटा और बेटी सहित पूरा परिवार भोपाल के इंद्रपुरी इलाके में रहता है। गौरव जनपद में मनरेगा के तहत संविदा सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पिछले 15 वर्षों से वे इसी होटल में रह रहे थे।


उनके मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। वहीं सहकर्मी इंजीनियरों का कहना है कि पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला था।

हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया है कि निधन के बाद गौरव दुबे के बैंक खाते में वेतन जमा करा दिया गया है।कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी है कि वेतन संबंधी समस्याओं के चलते पूर्व में भी दो सब इंजीनियरों की मौत हो चुकी है।

थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने कहा कि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।