क्रिकेट बैट से हत्या कर डंपर से कुचला था शव, चार साल बाद ससुराल में छिपे आरोपी को SIT ने धर दबोचा
हरदा के अनिल माणिक हत्याकांड में चार साल से फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल को एसआइटी ने ससुराल से गिरफ्तार किया। तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 08:13:13 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 08:13:13 AM (IST)
क्रिकेट बैट से हत्या कर डंपर से शव कुचला था। (फाइल फोटो)HighLights
- चार साल से फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल गिरफ्तार हुआ।
- आरोपी ससुराल में छिपा था, एसआइटी ने दबोचा।
- अनिल माणिक की 2022 में पीटकर हत्या हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। जघन्य अनिल माणिक हत्याकांड में चार साल से फरार मुख्य आरोपी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवा पटेल के पति धर्मेंद्र पटेल उर्फ धर्मू को रविवार को एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रातातलाई स्थित अपनी ससुराल में छिपा हुआ था।
हरदा में 8 दिसंबर 2022 को अनिल माणिक नामक युवक की क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसे हादसे की शक्ल देने के लिए आरोपियों ने शव को सड़क पर फेंककर डंपर से कुचलवा दिया था। हत्या का आरोप धर्मेंद पटेल और उसके मैनेजर संदीप गुर्जर पर है।