• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा में नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी को घर बुलाकर कोच ने की छेड़छाड़, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से उसके कोच ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर टिमरनी थाना पुलिस ने कोच पर छेड़छाड़ और पोक्सो का...और पढ़ें

By Anilkumar ManikEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 09:19:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 09:19:45 PM (IST)
हरदा में नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी को घर बुलाकर कोच ने की छेड़छाड़, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
हरदा में नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी को घर बुलाकर कोच ने की छेड़छाड़

HighLights

  1. प्रशिक्षण देने वाले कोच अंकित जोशी ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ की अश्लील हरकत
  2. घटना के बाद सहम गई थी पीड़िता, डर के मारे अभ्यास पर जाना कर दिया था बंद
  3. माता-पिता को आपबीती बताने के बाद टिमरनी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से उसके कोच ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर टिमरनी थाना पुलिस ने कोच पर छेड़छाड़ और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कबड्डी कोच अंकित जोशी के खिलाफ एक नाबालिग खिलाड़ी ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से कोच के मार्गदर्शन में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही थी।

घर बुलाकर की अश्लील हरकत, डर के मारे खिलाड़ी ने छोड़ा अभ्यास

24 मई को कोच ने उसे अपने घर बुलाया। वह पहुंची तो उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान कोच ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। वह कोच को चकमा देकर उनके घर से भागने में कामयाब रही। इस घटना के बाद पीड़िता इतना डर गई कि उसने अभ्यास के लिए जाना बंद कर दिया।


परिजनों के हिम्मत देने पर थाने पहुंची पीड़िता, बयां की आपबीती

पिछले दिनों उसके परिजनों ने अभ्यास पर न जाने का कारण पूछा, तो नाबालिग ने उस दिन की घटना की जानकारी दी। परिजनों के हिम्मत देने पर वह अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- कैंसर दवाओं का संकट... भोपाल समेत देश भर में सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन की किल्लत, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें