MP के इस जिले में गर्मी के चलते प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश
आदेश में कहा गया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यथावत संचालित रहेंगे।
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 07:59:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 08:05:06 PM (IST)
गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टी। सांकेतिक फोटो।हरदा। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर लिया गया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर
जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि यह अवकाश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।
आदेश में कहा गया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यथावत संचालित रहेंगे। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन भी समय-सारणी के अनुसार ही होगा। वहीं स्कूल स्टाफ और शिक्षकों के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का कार्य समय निर्धारित किया गया है।