• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा: सोडलपुर के बायोमास प्लांट में भीषण आग, तीन मशीनें जलकर खाक

टिमरनी थाना क्षेत्र के सोडलपुर गांव में गुरुवार को एक बायोमास प्लांट में आग लग गई। आग की चपेट में आई प्लांट की तीन मशीन जल गई। करीब 40 लाख रुपये का नु...और पढ़ें

By Anilkumar ManikEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 03:09:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 03:13:51 PM (IST)
हरदा: सोडलपुर के बायोमास प्लांट में भीषण आग, तीन मशीनें जलकर खाक
ग्राम सोडलपुर के बायोमास प्लांट में लगी आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड। नईदुनिया।

HighLights

  1. सोडलपुर के बायोमास प्लांट में आग से तीन मशीनें जलकर नष्ट
  2. घटना में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
  3. आग लगने के कारणों की जांच जारी, प्रशासन ने कराया नुकसान का आकलन

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोडलपुर गांव स्थित एक बायोमास प्लांट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्लांट में लगी तीन मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्लांट संचालक निखिल पटेल ने बताया कि उनके बायोमास प्लांट में खेतों से निकलने वाले भूसे और मक्का के अवशेषों से कोयला तैयार किया जाता है। प्लांट परिसर में बड़ी मात्रा में कच्चा माल (वेस्ट मटेरियल) भी रखा हुआ था, जिसमें आग फैलने से स्थिति गंभीर हो गई।


कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद टिमरनी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन पानी खत्म होने के बाद अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ी। इसके बाद हरदा से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। ग्राम पंचायत के टैंकरों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल के कोहेफिजा में पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, बगल में पेट्रोल पंप होने से मचा हड़कंप, रोका गया इंदौर-भोपाल हाईवे

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम संजीव कुमार नागू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटवारी को नुकसान का आकलन कर पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

आग लगने के कारणों की जांच

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि पास में मूंग की फसल के कचरे में लगी आग की चिंगारी प्लांट तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।