• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

देवास में टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने में टिमरनी की दो और रहटगांव की एक शराब दुकान सील

जानकारी के मुताबिक ट्रक हरदा जिले के टिमरनी से रवाना हुआ था। हादसे के बाद शराब परिवहन और दुकान के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

By Anilkumar ManikEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 02:13:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 02:18:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास में टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने में टिमरनी की दो और रहटगांव की एक शराब दुकान सील
दुकान पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम।

HighLights

  1. पुलिस और आबकारी विभाग की टीम जांच में जुटी
  2. इन तीनों दुकानों का लाइसेंस रद करने की तैयारी
  3. खातेगांव टीआई की मौत से हरदा में मचा हडकंप

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। देवास जिले के खातेगांव थाने के टीआइ दिलीप पुरी की इंदौर-बैतूल हाईवे पर शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे हरदा जिले के टिमरनी में हड़कंप मच गया है। पाटेन्द्र कुमार जायसवाल के लाइसेंस पर संचालित हरदा जिले के टिमरनी की दो और रहटगांव की एक शराब दुकान सील की गई। वहीं तीनों दुकानों का लाइसेंस रद करने की तैयारी की जारी रही है।

वहीं पाटेन्द्र जायसवाल के मैनेजर भूपेंद्र सिंह राणा सहित शराब दुकानों से की गई गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने चुप्पी साध ली है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक हरदा जिले के टिमरनी से रवाना हुआ था। हादसे के बाद शराब परिवहन और दुकान के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।


सोमवार सुबह एएसपी अमित मिश्रा, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, आबकारी अधिकारी सुनील भोजने और टीआई मुकेश गौड़ राधाबाई की पुलिया के पास स्थित शराब दुकान पर स्टाक की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान टीआइ दिलीप पुरी के साथ हुए हादसे की खबर सामने आई।

यह भी पढ़ें- देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत की खबर से ससुराल बाग में छाया शोक, महाशिवरात्रि पर आते थे बड़केश्वर महादेव मंदिर

शराब का ठेका-लाइसेंस नहीं

इस मामले में युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल का नाम भी शराब दुकान के संचालन से जोड़कर सामने आया। राहुल ने स्पष्ट किया कि उनके पास शराब का ठेका या लाइसेंस नहीं है। उनके मुताबिक शराब का ठेका बड़वानी निवासी पाटेंद्र जायसवाल के पास है, जबकि भूपेंद्र सिंह राणा मैनेजर हैं। राहुल ने बताया कि उनका मुख्य कारोबार बस और पेट्रोल पंप संचालन का है।

पुलिस ने शराब ठेकेदार के मैनेजर भूपेंद्र सिंह राणा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं, कुछ सूत्रों के अनुसार टिमरनी के सोडलपुर रोड स्थित शराब दुकान से ट्रक में शराब भरकर रवाना की गई थी। प्रशासन इस पूरे मामले की पुष्टि और जांच में जुटा है।

यह भी पढ़ें- देवास जिले में थाना प्रभारी को कुचलकर मारने के मामले में शराब माफिया गिरफ्तार, सीएम ने की 1 करोड़ मुआवजे की घोषणा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।