• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एक पेड़ मां के नाम: इंदौर में पितृ पर्वत मार्ग पर बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर होगा 1 लाख पौधों का रोपण

इंदौर शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधों का रोपण...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 08:25:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 08:25:35 AM (IST)
एक पेड़ मां के नाम: इंदौर में पितृ पर्वत मार्ग पर बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर होगा 1 लाख पौधों का रोपण
पौधारोपण स्थल का निरीक्षण करते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं
  2. पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा
  3. यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान की तैयारियों का लिया जायजा

अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के कमांडेंट ज्ञानेश्वर खाड़े तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।


पौधारोपण को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीएसएफ अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ पौधों की उपलब्धता, गड्ढे तैयार करने के कार्य, सिंचाई व्यवस्था, पौधों के संरक्षण, रखरखाव तथा पौधारोपण के चरणबद्ध क्रियान्वयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चर्चा के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं ताकि पौधारोपण अभियान प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।

पौधारोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं

नगर निगम के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढानिया की 48 एकड़ भूमि पर आगामी दिनों में लगभग 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इंदौर के समीप चोरल के जंगल में अंजन-कल्लू व बीजा सहित विलुप्त प्रजातियों के पौधे बढ़ाएंगे हरियाली, हो रहा पौधारोपण