

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भगवान खजराना गणेश मंदिर के दान पात्रों की राशि की गिनती पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। अब तक कुल एक करोड 71 लाख रुपये दान पात्रों से निकले है।
शुक्रवार को 41 लाख रुपये की गिनती गई। अब सिक्कों की गिनती शेष है। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सिक्कों की गिनती सोमवार से होगी।
मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि गिनती नगर-निगम, मंदिर कार्यालय एवं कोषालय के 32 कर्मचारी कर रहे है।दान पात्र से आभूषण भी निकले है जिसमें चैन और माला के अतिरिक्त सोने के पेंडल है। मलेशिया की मुद्रा भी निकली।
दान पात्रों की राशि की तीसरे दिन की गिनती जारी है। पहले दिन 31 लाख, दूसरे दिन 41 एवं तीसरे दिन 37 लाख सहित अब तक दान पेटियों से निकली एक करोड़ नौ लाख की राशि की गिनती हुई। कैमरों की निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिनती पूर्ण होते ही राशि को बैंक में जमा भी कराया जा रहा है। गिनती नगर-निगम, मंदिर कार्यालय एवं कोषालय के 32 कर्मचारी कर रहे है।
दान पात्र से आभूषण भी निकले हैं, जिसमें चैन और माला आदि शामिल है। सुबह 11 बजे से कैमरों की निगरानी के साथ सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में राशि की गिनती की जा रही है। अब तक करीब 37 पेटियों की गिनती बची है। तीन पेटियां शेष हैं। बताया जा रहा है कि अगामी तीन दिन ओर गिनती चलेगी। राशि में चलन से बाहर हुए दो हजार के भी दो नोट निकले हैं। विदेश करंसी में नेपाल से मिली मुद्रा शामिल है। चिट्टियों में श्रद्धालुओं ने अपनी दुख दर्द सांझा की है। मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि गिनती की वीडियों रिकॉर्डिग भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 7 दिन... 27 लाख से ज्यादा का दान, श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर को किया मालामाल