• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी हाई कोर्ट में 9 अनोखी याचिकाएं, देश के हर नागरिक को एक बार प्रधानमंत्री-गृहमंत्री बनाना किया जाए अनिवार्य, केंद्र से मांगा जवाब

याचिकाओं में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कानून मंत्री, सांसद को भी पक्षकार बनाया गया है। कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस ...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 10:10:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 10:10:19 PM (IST)
एमपी हाई कोर्ट में 9 अनोखी याचिकाएं, देश के हर नागरिक को एक बार प्रधानमंत्री-गृहमंत्री बनाना किया जाए अनिवार्य, केंद्र से मांगा जवाब
हाई कोर्ट में प्रस्तुत हुई अनूठी 9 याचिकाएं।

HighLights

  1. चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिला था कोई प्रस्तावक
  2. अब एडवोकेट ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
  3. 3 अगस्त तक प्रतिवादियों को देना होगा जवाब

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष नौ अनूठी याचिकाएं प्रस्तुत हुई हैं। इन सभी में मांग की गई है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अन्य सभी पदों पर एक व्यक्ति को एक से अधिक बार बैठाए जाने पर रोक लगाई जाए।

याचिकाओं में कहा है कि पूरे देश में एक व्यक्ति एक पद नियम लागू किया जाए। एक ही व्यक्ति के बार-बार पद पर नियुक्त होने से आमजन के अधिकार का हनन हो रहा है। याचिकाओं में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कानून मंत्री, सांसद को भी पक्षकार बनाया गया है। कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


अलीराजपुर के 70 वर्षीय एडवोकेट ने दायर की याचिका

हाई कोर्ट में ये जनहित याचिकाएं अलीराजपुर निवासी 70 वर्षीय एडवोकेट डा. शंकरलाल वागवान ने प्रस्तुत की हैं। वे ही याचिकाओं में पैरवी भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने विधानसभा का चुनाव लडने का प्रयास भी किया था, लेकिन किसी राजनीतिक दल ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन उन्हें कोई प्रस्तावक और समर्थक नहीं मिला।

'प्रत्येक नागरिक को एक बार प्रधानमंत्री-गृहमंत्री बनाना अनिवार्य हो'

याचिकाओं में अनूठी मांग करते हुए कहा है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेदों के तहत भारत में एक राष्ट्र एक पद का उल्लंघन हो रहा है क्योंकि इन संविधान के अनुच्छेदों के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक को एक बार प्रधानमंत्री और एक बार गृहमंत्री बनाया जाना भारतीय संविधान के अंतर्गत अनिवार्य किया जाए। भारत में किसी को भी एक बार से अधिक एक पद पर नहीं बैठाया जाए क्योंकि इससे भारत के संविधान के अनुच्छेदों का उल्लंघन होता है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 2 लाख कर्मचारियों के प्रमोशन की तैयारी... आरक्षित वर्ग को फिर मिलेगा दोहरा लाभ, 36% के बाद भी अनारक्षित वर्ग में मिलेंगे पद

हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर 3 अगस्त तक मांगा जवाब

सोमवार को एकलपीठ के समक्ष याचिकाओं की सुनवाई हुई। कोर्ट ने संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर 3 अगस्त तक जवाब मांगा है।