फेसबुक एड से अमेरिकी कंपनी में नौकरी और निवेश का झांसा देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी
आरोपितों द्वारा 50 करोड़ निवेश करने पर दो करोड़ रुपये कमाने का प्रलोभन दिया था। करीब 12 लाख रुपये अलग अलग खातों में जमा करवा लिए गए थे। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 07:07:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 07:12:13 PM (IST)
इंदौर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला।HighLights
- 50 करोड़ निवेश करने पर दो करोड़ रु. कमाने का प्रलोभन दिया था।
- करीब 12 लाख रुपये अलग अलग खातों में जमा करवा लिए गए थे।
- कमलेश से निवेश की राशि का लाखों रुपये मुनाफा दर्शाया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिकी कंपनी में नौकरी और निवेश का झांसा देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर हेल्प लाइन पर की शिकायत के बाद पुलिस ने खाता धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फर्जीवाड़ा फेसबुक एक के माध्यम से चल रहा था।
पुलिस को फरियादी कमलेश वैष्णव द्वारा शिकायत की है। उसने बताया कि जून 2024 में आरोपितों ने पूणे,मुंबई और चेन्नई की बड़ी कंपनियों में निवेश कर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया गया था।
आरोपितों द्वारा 50 करोड़ निवेश करने पर दो करोड़ रुपये कमाने का प्रलोभन दिया था। करीब 12 लाख रुपये अलग अलग खातों में जमा करवा लिए गए थे। कमलेश से निवेश की राशि का लाखों रुपये मुनाफा दर्शाया गया। उससे 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।
इसके बाद सौफी नामक युवती ने अरुणाचल की दवा कंपनी में निवेश करने की स्कीम बताई और पौने चार लाख रुपये ले लिए। इस तरह कमलेश के साथ लाखों रुपयों की ठगी हो गई। कमलेश ने कथनों में बताया कि आरोपितों ने अंबानी फाउंडेशन के नाम से भी संपर्क किया था।
उसको 5 लाख रुपये के निवेश पर 25 लाख रुपये कमाने का प्रलोभन दिया था। पुलिस ने जांच कर एलिना,अनिका,किरण,संगीता सहित कईं लोगों के खातों की जानकारी जुटा ली है।