जाली इन्वेस्टमेंट एप से रिटायर बैंककर्मी से 17 लाख की ठगी, इंदौर की घटना
शुरुआत में आईपीओ में दो लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा था। धीरे धीरे लाखों रुपये जमा करवा लिए। बेटे के उपचार के लिए रुपयों की जरुरत पड़ी तो आरोपितों ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 08:23:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 08:27:02 PM (IST)
इंदौर में हुई ठगी की वारदात।HighLights
- उन्होंने साइट ओपन कर एप इंस्टाल कर लिया था।
- इसके बाद लगातार निवेश के लिए काॅल आने लगे।
- शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताया और चर्चा की।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। साइबर अपराधियों ने फर्जी इन्वेस्टमेंट एप के माध्यम से रिटायर बैंककर्मी को 17 लाख 37 हजार रुपये की चपत लगा दी। संयोगितागंज पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना पारसी मोहल्ला निवासी 71 वर्षीय पूनमचंद महाजन के साथ हुई है। प्राइवेट बैंक से रिटायर पूनमचंद ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च को पांच पैसा केपिटल के नाम से विज्ञापन देखा था।
उन्होंने साइट ओपन कर एप इंस्टाल कर लिया था। इसके बाद लगातार निवेश के लिए काॅल आने लगे। शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताया और निवेश व मुनाफा की चर्चा की।
शुरुआत में आईपीओ में दो लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा था। धीरे धीरे लाखों रुपये जमा करवा लिए। बेटे के उपचार के लिए रुपयों की जरुरत पड़ी तो आरोपितों ने कहा मार्जिन मनी जमा करवाना पड़ेगी।
इसके बाद 4 लाख 60 हजार रुपये जमा करवाए गए। मामले की साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत की और सोमवार को केस दर्ज करवाया।