इंदौर एयरपोर्ट से एलायंस एयर की जलगांव और दिल्ली की सीधी उडा़न नहीं होगी शुरू
एलायंस एयर इंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए सीधी उडा़न शुरू करने वाली थी, लेकिन विमान कंपनी ने अभी इसको आगे बढ़ा दिया है। इससे जलगांव के लिए इंदौर के ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 08:23:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 08:23:17 AM (IST)
इंदौर एयरपोर्ट। (प्रतीकात्मक तस्वीर)HighLights
- शारजाह उडा़न भी आगे बढ़ी, अब जून से शुरू की जाएगी बुकिंग
- दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त उड़ान का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा
- ड़ान का संचालन आगे बढ़ाया है, जल्दी ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : समर शेड्यूल में 2 मई से एलायंस एयर इंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए सीधी उडा़न शुरू करने वाली थी, लेकिन फिलहाल विमान कंपनी ने इसको आगे बढ़ा दिया है। इससे जलगांव के लिए इंदौर के लिए सीधी उडा़न की सुविधा नहीं मिल सकेगी। वहीं दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त उड़ान का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा शारजाह उडा़ना को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
इंदाैर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयरिंग का कार्य शुरू होने के बाद अप्रैल से एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में एलायंस एयर ने 2 मई से उडा़नों का संचालन फिर से करने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह उडा़न दिल्ली से इंदाैर और इंदौर से जलगांव के बीच संचालित की जाना थी। इस सीधी उडा़न के शुरू होने से जलगांव के साथ दिल्ली के लिए बेहतर विकल्प मिलने वाला था, लेकिन विमान कंपनी ने इसको फिलहाल रोक दिया है।
एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि उड़ान का संचालन आगे बढ़ाया है, जल्दी ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि विमान कंपनी पहले भी दिल्ली के लिए सीधी उड़ान संचालित कर रही थी, जिसको कुछ माह पहले बंद कर दिया गया है। अब इसको दिल्ली के साथ जलगांव तक चलाने की योजना थी।
शारजाह की लगातार बढ़ रही तारीख
इंदौर से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उडा़न शारजाह के लिए संचालित होती थी, लेकिन अमेरीका-ईरान युद्ध के बाद से इसका संचालन बंद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित होने वाली इस उडा़न को शुरू करने की कई बार तारीख घोषित हुई, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका।पहले अप्रैल से उडा़न शुरू होना थी, लेकिन बाद में एक मई से संचालन की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की गई। अब इसको आगे बढ़ा दिया है और जून से फिर से बुकिंग शुरू की है। हालाकि इस तारीख से भी संचालन शुरू होने को लेकर संशय है।