• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

करोड़ों का काम छोड़कर भागे इंदौर से भागे नाना और भरत पटवारी के साथी, पुलिस को 25 से ज्यादा की तलाश

इंदौर में ड्रग्स, जमीन हेराफेरी और ऑनलाइन बैटिंग की जांच बढ़ने पर 40 से ज्यादा लोग जांच के दायरे में आए

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 08:39:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 09:15:43 AM (IST)
करोड़ों का काम छोड़कर भागे इंदौर से भागे नाना और भरत पटवारी के साथी, पुलिस को 25 से ज्यादा की तलाश
नाना और भरत के साथियों की तलाश में इंदौर पुलिस। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इंदौर में ड्रग सप्लाई मामले से पुलिस द्वारा शुरू हुई थी जांच
  2. अब जमीन की हेराफेरी और ऑनलाइन बैटिंग तक पहुंच गई
  3. पूछताछ में कड़ियां जुड़ने से 40 से ज्यादा लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पटवारी बंधुओं की मुश्किलें बढ़ीं तो उनके साथ जुड़े लोगों की भी नींद उड़ गई। ड्रग्स सप्लाई, जमीन की कथित हेराफेरी, धोखाधड़ी और ऑनलाइन बैटिंग की जांच आगे बढ़ी तो नाना और भरत पटवारी से जुड़े 40 से ज्यादा लोगों की भूमिका जांच के दायरे में आ गई। इनमें से 25 से ज्यादा ऐसे बताए जा रहे हैं, जो गिरफ्तारी की आशंका में घरों से गायब हैं। कुछ ने तो करोड़ों का कारोबार तक छोड़कर दूरी बना ली है।

कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम सबसे पहले ड्रग सप्लाई मामले में सामने आया था। संजय कौशल और गोलू उर्फ इरफान की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तारी के बाद पूछताछ आगे बढ़ी तो कड़ियां जमीन के लेन-देन और ऑनलाइन बैटिंग तक पहुंच गईं। इसके बाद जांच में नाना से जुड़े लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई।


पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अब नया खेल शुरू हो गया है। जिनका नाम अभी किसी मामले में आरोपित के तौर पर सामने नहीं आया है, वे भी गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की राह तलाश रहे हैं। दूसरी ओर कुछ कॉलोनाइजर और फायनेंसर ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस की पूछताछ और थाने के चक्कर लगातार परेशान कर रही हैं।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार पुलिस ने ड्रग्स मामले में नाना के करीबी इरफान उर्फ गोलू, संजय कौशल, आरिफ उर्फ भूरा, फैजल और अयान को गिरफ्तार किया है। जबकि यश, संजय, मानव, अमित, प्रीतेश की ऑनलाइन बैटिंग के मामले में गिरफ्तारी हुई है।

इसके अलवा मनीष सोमनानी, कृष्णकांत शर्मा, बंटी असरानी, सोमप्रीत, कृष्णा मौरे फरार हैं। सोम और कृष्णा ने तो अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी है। जबकि पुलिस रिकॉर्ड में दोनों आरोपित तक नहीं हैं। डीसीपी के अनुसार ड्रग्स के कारण सोहन जोजो, रेहान सहित कई लोग गायब हो गए हैं। नाना से पूछताछ के कारण सबको गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

कॉलोनाइजर-फायनेंसर से पूछताछ, तिंदोरी जैसे रसूखदार गायब

पुलिस कॉलोनाइजर सुमित मंत्री, पप्पू मंत्री, फायनेंसर सुमित और कथित छात्र नेता रवि चौधरी से घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। कारोबारी जीतू तिंदोरी घर से गायब हो गया है। उससे शुभम वैली में हुई भूखंड की कथित धोखाधड़ी में पूछताछ करना शेष है। डीसीपी के अनुसार भरत और नाना के कारण कई लोग तो बगैर आरोपों के गायब हो गए हैं।

कुख्यात अनवर को जम्मू ले गई सदर बाजार पुलिस

फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में गिरफ्तार पूर्व पार्षद व कुख्यात बदमाश अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को सदर बाजार पुलिस जम्मू-कश्मीर ले गई है। टीआई पीएल शर्मा के अनुसार अनवर ने रामबन से साल 2008 में शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। पूछताछ में अनवर ने एजेंट की जानकारी दी है। पुलिस एजेंट की तस्दीक के लिए अनवर को रामबन और कठुवा ले जाएगी।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स-सट्टे के मेमो में नाना पटवारी का नाम दर्ज, धोखाधड़ी में रिपोर्ट भी खिलाफ, जीतू पटवारी के भाई के तीन प्रकरणों से जुड़े तार