• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर मेट्रो स्टेशन की पाइलिंग के दौरान फूटी अवंतिका गैस लाइन, दो हजार घर प्रभावित, करना पड़ा सिलिंडर का इंतजाम

इस वजह से एयरपोर्ट रोड, कालानी नगर, 60 फीट रोड व पल्हर नगर क्षेत्र में इस गैस पाइप लाइन से जुड़े दो हजार परिवार प्रभावित हुए और घरों में चूल्हा नहीं ज...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 11:29:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 11:34:34 PM (IST)
इंदौर मेट्रो स्टेशन की पाइलिंग के दौरान फूटी अवंतिका गैस लाइन, दो हजार घर प्रभावित, करना पड़ा सिलिंडर का इंतजाम
ट्रो स्टेशन के लिए जहां पाइलिंग की जा रही थी। उसके नीचे गुजर रही गैस पाइप फूटी। पानी भरा होने के कारण गैस कंपनी की टीम को सुधार के लिए करना पड़ी मशक्कत।

HighLights

  1. देर रात तक सुधार कार्य कर लिया जाएगा।
  2. जिस स्थान पर मेट्रो की पाइलिंग हो रही है।
  3. गैस पाइप लाइन होने की जानकारी थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीएसएफ परिसर में बन रहे मेट्रो के भूमिगम मेट्रो स्टेशन की पाइलिंग के दौरान अवंतिका गैस वितरण पाइप लाइन गुरुवार शाम चार बजे फूट गई।

इस वजह से एयरपोर्ट रोड, कालानी नगर, 60 फीट रोड व पल्हर नगर क्षेत्र में इस गैस पाइप लाइन से जुड़े दो हजार परिवार प्रभावित हुए और घरों में चूल्हा नहीं जला। लोगों को गैस सिलिंडर के इंतजाम करना पड़े।

अवंतिका गैस लि. के विपणन अधिकारी मनीष वर्मा के मुताबिक गुरुवार शाम चार बजे मेट्रो स्टेशन की पाइलिंग के दौरान गैस पाइप लाइन फूटी।

हमारी टीम सुधार में जुटी है। वर्षा के कारण गैस पाइप लाइन का सुधार नहीं किया जा सका। गड्ढे में पानी भरने के कारण हमारी गैस पाइप लाइन सुधार वाहन भी फंस गया। हमारी टीम सुधार कार्य में जुटी है।


देर रात तक सुधार कार्य कर लिया जाएगा। जिस स्थान पर मेट्रो की पाइलिंग हो रही है। उस हिस्से में गैस पाइप लाइन होने की जानकारी मेट्रो प्रबंधन को थी।

रहवासी देवेंद्र इनानी के मुताबिक शाम चार बजे से गैस पाइप की सप्लाई बंद होने के कारण एयरपोर्ट रोड क्षेत्र के हजारों घरों के लोग प्रभावित हुए।