Indore News: भाजपा नेता ने युवकों पर किया जानलेवा हमला, स्कार्पियो में की तोड़फोड़, केस दर्ज
पश्चिम क्षेत्र के राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 10:27:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 10:27:30 PM (IST)
भाजपा नेता वेदांत तिवारी ने युवकों पर किया जानलेवा हमलानईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम क्षेत्र के राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने न केवल युवकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी स्कार्पियो एसयूवी के कांच भी फोड़ दिए। घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी के रूप में हुई है।
कैफे से लौट रहे युवकों को रास्ते में रोककर पीटा
पीड़ित प्रखर शर्मा और नयन बाफना (सुदामा नगर) सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कार्पियो से लौट रहे थे। इसी दौरान वेदांत तिवारी, समीर शर्मा और आदित्य ने उनका पीछा किया और बीच रास्ते में रोककर हमला बोल दिया। आरोपितों ने प्रखर एवं नयन की कार के कांच भी फोड़ दिए। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों मेडिकल के बाद राऊ थाने पहुंचे। हमले के बाद दोनों निजी अस्पताल पहुंचे। एक ओर से प्रकाश व अन्य को आरोपित बनाया गया है। वहीं, दूसरी ओर वेदांत सहित अन्य को आरोपित बनाया गया है।
समझौते के बाद बुलंद हुए आरोपितों के हौसले
महूनाका चौराहे पर करीब 20 दिन पहले भी वेदांत और उसके साथियों ने युवकों पर हमले की कोशिश की थी। इस दौरान कार के पीछे आरोपितों ने दौड़ लगाई थी। बाद में युवक कार लेकर मौके से भाग गए थे। मामला छत्रीपुरा थाने भी पहुंचा, जहाँ पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसी समझौते का नतीजा रहा कि आरोपितों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। इसके बाद वेदांत ने फिर से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में उपचार जारी: सिर में आई गहरी चोटें
हमले में घायल हुए युवकों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जहाँ पर उनका उपचार कराया गया। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है और वायरल हो रहे घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।