इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन पर किया पथराव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का सिर फूटा
इंदौर में शनिवार को सियासी पारा उस समय चरम पर पहुंच गया, जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। शहर के कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन के बाहर प ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 02:52:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 03:01:19 PM (IST)
इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन पर किया पथरावHighLights
- गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपाई
- पुलिस ने बेरिकेडिंग कर पहले ही रोका
- इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष का सिर फूटा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में शनिवार को सियासी पारा उस समय चरम पर पहुंच गया, जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। शहर के गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और वहां पहले से मौजूद कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय अनियंत्रित हो गई, जब भाजपा की ओर से गांधी भवन पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस पथराव में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उनके सिर पर गहरी चोट आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।