सराफा बाजार: वैश्विक तेजी से इंदौर में चांदी 6300 और सोना 1200 रुपये तक उछला
इंदौर में चांदी चौरसा 6300 रुपये उछलकर 242800 रुपये प्रति किलो और सोना केडबरी 1200 रुपये बढ़कर 152700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इंदौर सराफा बा ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 08:07:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 08:16:43 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के भाव।HighLights
- इंदौर सराफा बाजार में इन दिनों ग्राहकी छुटपुट बनी हुई है।
- आवश्यकता पूर्ति हेतु डिमांड बाजार में बराबर बनी हुई है।
- अभी भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी के दामों में तेजी रही।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। वैश्विक स्तर पर मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला।एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया है और समझौते पर बातचीत करने की इच्छा जताई है।
इससे संघर्ष थमने की उम्मीद में निवेशकों का रुझान बुलियन मार्केट में बढ़ गया। इसके चलते कामेक्स पर सोना वायदा 62 डालर उछलकर 4778 डालर प्रति औंस और चांदी 354 सेंट बढ़कर 77.85 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी के दामों में तेजी रही।
इंदौर में चांदी चौरसा 6300 रुपये उछलकर 242800 रुपये प्रति किलो और सोना केडबरी 1200 रुपये बढ़कर 152700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इंदौर सराफा बाजार में इन दिनों ग्राहकी छुटपुट बनी हुई है। वैवाहिक सीजन नजदीक होने के कारण आवश्यकता पूर्ति हेतु डिमांड बाजार में बराबर बनी हुई है।
कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 4778 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4795 डालर और नीचे में 4733 डालर प्रति औंस और चांदी 77.85 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 78.12 डालर और नीचे में 74.90 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 152700, सोना आरटीजीएस में 150800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138200 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- सोमवार को सोना 151500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 242800, चांदी आरटीजीएस 247500 चांदी टंच 243300 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2600 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 236500 रु. पर बंद हुई थी।