• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के गरबा पंडालों में बवाल, गांधी नगर में किशोरी से छेड़छाड़ पर केस दर्ज, रेसकोर्स रोड पर चले लात-घूंसे

गांधी नगर में गरबा पंडाल में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। रेसकोर्स रोड स्थित गरबा पंडाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लात-घूंसों से मारपीट हो रही है।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 10:55:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 10:55:31 PM (IST)
इंदौर के गरबा पंडालों में बवाल, गांधी नगर में किशोरी से छेड़छाड़ पर केस दर्ज, रेसकोर्स रोड पर चले लात-घूंसे
गांधी नगर व रेसकोर्स रोड पर गरबा के दौरान हंगामा।

HighLights

  1. पंडालों में उपद्रव और छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा
  2. गांधी नगर व रेसकोर्स रोड पर गरबा के दौरान हंगामा
  3. महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की धारा में कायमी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधी नगर में गरबा पंडाल में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित बातचीत का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार घटना नैनोद मल्टी की है। किशोरी शनिवार रात गरबा खेलने गई थी। बी ब्लॉक में रहने वाले सुमित चौहान ने जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। कुछ देर बाद किशोरी की मां भी वहां आ गई।

जबरदस्ती घर में घुसा और आपत्तिजनक हरकत की

किशोरी ने मां को घटना बताई और तुरंत थाने में रिपोर्ट कर दी। बाणगंगा पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर आरोपित रिंकू उर्फ सुमित उर्फ मुच्ची नरुका के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में कायमी की है। महिला का आरोप है कि रिंकू जबरदस्ती घर में घुसा और आपत्तिजनक हरकत की।


यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर सोमवार से दो दिन तक रहेगा बंद, तीर्थयात्रियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विकास योजनाओं के विरोध में फैसला

डांडिया के बीच में लात-घूंसे चले

रेसकोर्स रोड स्थित गरबा पंडाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डांडिया के बीच में ही लात-घूंसों से मारपीट हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। तुकोगंज पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत कमेंट्स को लेकर हुई थी। मारपीट के दौरान गरबा करने आई महिलाएं भी एक-दूसरे को समझाते हुए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।