• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

केंद्रीय बैंकों ने 41 टन सोना खरीदा, डालर में मजबूती से कीमती धातुएं सस्ती

इसके चलते भारतीय सराफा मार्केट में भी सोने और चांदी के दामों में नरमी रही। इंदौर में सोना केडबरी 2200 रुपये घटकर 142600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 08:08:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 08:12:33 PM (IST)
केंद्रीय बैंकों ने 41 टन सोना खरीदा, डालर में मजबूती से कीमती धातुएं सस्ती
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. इसके चलते भारतीय सराफा मार्केट में भी सोने और चांदी के दामों में नरमी रही।
  2. इंदौर में सोना केडबरी 2200 रुपये घटकर 142600 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
  3. दूसरी तरफ चांदी चौरसा 3500 रुपये टूटकर 230500 रुपये प्रति किलो रह गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने मई माह में कुल 41 टन सोना खरीदा है। इसमं पोलैंड 18 टन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद चीन ने 10 टन सोना खरीदा।

इसके बाद उजबेकिस्तान और कजाकिस्तान प्रमुख खरीदार बने हुए हैं। इस बीच अमेरिकी डालर में पुन: मजबूती आने और निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून पालिसी मीटिंग के मिनट्स पर नजर बनाए रखे हुए हैं। इससे पता चलेगा कि मानिटरी पालिसी आउटलुक के बारे में बैंक का क्या रुख होगा।

इस कारण अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने-चांदी में निवेशकों की बिकवाली देखने को मिली है जिससे दोनों धातु्ओं के वायदा में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।

डालर की दर बढ़कर 94.90 पर पहुंच गया। कामेक्स पर सोना वायदा 22 डालर टूटकर 4131 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 118 सेंट घटकर 62.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते भारतीय सराफा मार्केट में भी सोने और चांदी के दामों में नरमी रही। इंदौर में सोना केडबरी 2200 रुपये घटकर 142600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3500 रुपये टूटकर 230500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी बाजार में कारोबार फिलहाल सुस्त है।


ज्वेलर्स का कहना है कि उम्मीद से कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में गिरावट सीमित है, जिससे यह संकेत मिला कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी नहीं कर सकता।

भारत में ऊंची कीमतों के कारण भौतिक मांग कमजोर रही, जबकि चीन में खरीदारी में हल्का सुधार देखा गया। लंदन के गोल्ड वाल्ट होल्डिंग्स बढ़ीं, लेकिन मई में वैश्विक गोल्ड इटीएफ से 2 अरब डालर की निकासी दर्ज की गई। तकनीकी रूप से सोने में नई बिकवाली के संकेत बने हुए हैं।

कामेक्स वायदा पर सोना 4131 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4168 डालर और नीचे में 4116 डालर प्रति औंस और चांदी 60.94 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 62.14 डालर और नीचे में 60.29 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 142600, सोना आरटीजीएस में 143350 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 131400 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 144800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 230500, आरटीजीएस 227800, चांदी टंच 231000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 234000 रु. पर बंद हुई थी।