• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में जहां पढ़े थे किशोर कुमार उस क्रिश्चियन कॉलेज को किया सील, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर कार्रवाई

इंदौर नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कॉलेज पर 14.82 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी इसे नहीं भरा गया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 07:49:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 07:54:58 AM (IST)
इंदौर में जहां पढ़े थे किशोर कुमार उस क्रिश्चियन कॉलेज को किया सील, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर कार्रवाई
क्रिश्चियन कॉलेज के दरवाजे का ताला लगाकर किया गया सील।

HighLights

  1. राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले नगर निगम की सख्ती
  2. कॉलेज के साथ सियागंज क्षेत्र में 32 दुकानें भी बंद
  3. बाजार में मचा हड़कंप, दुकानदारों ने किया विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिस क्रिश्चियन कॉलेज में पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार सहित कई हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण की, वह शुक्रवार दोपहर सील हो गया। कॉलेज पर 14 लाख 82 हजार रुपये संपत्तिकर बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद कॉलेज यह राशि जमा नहीं कर रहा था। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत है, इसलिए नगर निगम की टीम शुक्रवार को बकाया वसूली के लिए कॉलेज पहुंची।

जोन-11 के सहायक राजस्व अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन पर बकाया जमा करने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन राशि जमा नहीं होने पर कॉलेज ऑफिस सहित अन्य कार्यालय सील कर दिए गए। इसी दिन निगम की टीम ने सियागंज क्षेत्र में भी कार्रवाई की।


यहां जमींदार परिवार (रावला) की 32 दुकानें सील की गईं। इन दुकानों पर नगर निगम का 13 लाख 49 हजार रुपये से अधिक संपत्तिकर बकाया था। नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं होने पर दुकानों को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने विरोध भी किया। कुछ देर बाद जमींदार परिवार ने बकाया राशि का चेक दे दिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर के इस कॉलेज में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज प्रिंसिपल ने फहराया था तिरंगा, किशोर कुमार ने देर रात तक गुनगुनाए थे देशभक्ति गीत