• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 12 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति लेने नगर निगम पहुंचे कांग्रेस नेता

राहुल गांधी के इंदौर में कार्यक्रम के साथ सभी शहर, कस्बों, विश्वविद्यालय, कालेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्रों पर छात्रों की गूंज अभियान प्रारंभ ह...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 02:57:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 03:17:26 PM (IST)
इंदौर में 12 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति लेने नगर निगम पहुंचे कांग्रेस नेता
इंदौर नगर निगम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता।

HighLights

  1. राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं से बात करेंगे
  2. कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के साथ एनएसयूआई को दी गई है
  3. पेपर लीक, परीक्षा और भर्तियों में अनियमितता का मुद्दा भी इसमें उठेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 12 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। इसकी अनुमति लेने के लिए कांग्रेस नेता नगर निगम के कार्यालय में अनुमति लेने पहुंचे। इसमें मध्य प्रदेश के युवा शामिल हों, इसकी जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के साथ एनएसयूआई को दी गई है।

वहीं, इस कार्यक्रम के साथ सभी शहर, कस्बों, विश्वविद्यालय, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्रों पर छात्रों की गूंज अभियान प्रारंभ हो जाएगा। इसमें पेपर लीक, परीक्षा और भर्तियों में अनियमितता, बेरोजगारी, शिक्षा का व्यवसायीकरण सहित युवाओं के अन्य मुद्दों पर संवाद होगा।


कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए अलग-अलग जगह सभाएं कर रहे हैं। ऐसे में 12 सितंबर को इंदौर में सभा होने वाली है। पेपर लीक समेत अनेक ऐसे मुद्दे है, जिसमें युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की गई है। नगर निगम कमिश्नर को दो दिन पहले ही अनुमति के लिए अनुरोध किया था। अब भी शाम तक निर्णय लेने की बात कही जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो किसी अन्य स्थान पर कार्यक्रम करेंगे। नेहरू स्टेडियम नहीं मिला तो युवाओं का उग्र स्वरूप दिखेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा राहुल गांधी को सुनने पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से कहा है कि यह किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं देश के भविष्य युवाओं के लिए कार्यक्रम है।