• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट, रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआरकोड जारी

कांग्रेस अब भी कोशिश में है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में हो रहे छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम मिल जाए। 19 सितंबर को हो रहे इस आयोजन के लिए प्...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 09:57:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 09:57:12 PM (IST)
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट, रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआरकोड जारी
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पिपल्यापाला के आयोजन स्थल को दिया गया भारत जोड़ो मैदान नाम
  2. आयोजन के लिए प्रशासन और नगर निगम ने स्टेडियम आवंटित करने से इनकार कर दिया है
  3. कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : कांग्रेस अब भी कोशिश में है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में हो रहे छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम मिल जाए। 19 सितंबर को हो रहे इस आयोजन के लिए प्रशासन और नगर निगम ने स्टेडियम आवंटित करने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। याचिका के लिए आधार बनाया जा रहा है कि 8 फरवरी को ही भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के आयोजन के लिए स्टेडियम आवंटित किया गया था। इससे पहले भी तमाम आयोजन हुए हैं ऐसे में राहुल गांधी के गैर राजनैतिक आयोजन के लिए स्टेडियम देने से इनकार कैसे किया जा सकता है।


छात्रों की गूंज आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म गुरुवार रात जारी किया गया। क्यूआर कोड से खुलने वाले इस रजिस्ट्रेशन फार्म में युवाओं को उनके नाम-पते के साथ फोन नंबर भी देना होगा। शिक्षा और रोजगार के अधिकार के लिए एकजुट होने के नारे के साथ आयोजन की घोषणा की गई है।

हिंदी और अंग्रेजी में जारी हुए इस फार्म में आयोजन स्थल के रूप में पिपल्यापाला रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान का पता लिखा गया है। इसे भारत जोड़ों मैदान नाम दिया गया है। रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ कांग्रेस ने यह भी लिखा है कि इसमें दर्ज होने वाली सूचना और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेंगे और बेचे नहीं जाएंगे।

भाजपा नेताओं को न्योता देंगे

बुधवार को आयोजन को लेकर हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस नेताओं से कहा था कि छात्रों की गूंज गैर राजनैतिक कार्यक्रम है। इसमें सभी विचारधारा और वर्ग के लोगों को शामिल होना चाहिए। ऐसे में स्थानीय कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वे भाजपा के नेताओं को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए कहें और आमंत्रित करें। चौधरी के इस बयान के बाद अब स्थानीय कांग्रेस नेता इंदौर के भाजपा नेताओं को भी न्यौता देने पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद