इंदौर में साइबर अटैक... ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी APK फाइल, व्यापारी के खाते से उड़े 2 लाख रुपये
साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल के माध्यम से व्यापारी के खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए। खुड़ैल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फाइल में ट्र ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 08:30:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 08:30:14 PM (IST)
इंदौर में साइबर अटैकHighLights
- ई-चालान के नाम पर भेजी फर्जी लिंक, व्यापारी के उड़े 2 लाख
- अनजान APK फाइल खोलते ही खाली हुआ बैंक अकाउंट, रहें सतर्क
- ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर शिप्रा में सवा तीन लाख की ठगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल के माध्यम से व्यापारी के खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए। खुड़ैल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फाइल में ट्रैफिक थाने का चालान भेजा गया था। पुलिस के अनुसार ग्राम धमनाय खुड़ैल निवासी विशाल कुमावत के साथ धोखाधड़ी हुई है।
ट्रैफिक थाना द्वारा भेजा ई-चालान मिला
विशाल ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को मोबाइल पर अनजान नंबर से एक लिंक के साथ पीडीएफ फाइल आई थी। लिंक ओपन करने पर ट्रैफिक थाना द्वारा भेजा ई-चालान मिला। उस वक्त विशाल ने लिंक बंद कर दी मगर 12 जनवरी को खाते से 2 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। विशाल ने बैंक के कस्टमर केयर नंबर और साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत कर दी। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया।