• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    साइबर ठगी का नया तरीका... फेसबुक पर 'फर्जी बैंक ऐप' का झांसा, रिटायर्ड मैनेजर से 6.66 लाख रुपये की ठगी

    आरोपियों ने फेसबुक पर फर्जी बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर ऐप का विज्ञापन दिखाकर पीड़ित से मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवा लिया और मोबाइल हैक कर लिया।

    By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 08:53:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:53:03 PM (IST)
    • Join करें
    साइबर ठगी का नया तरीका... फेसबुक पर 'फर्जी बैंक ऐप' का झांसा, रिटायर्ड मैनेजर से 6.66 लाख रुपये की ठगी
    साइबर ठगी

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त बैंक अफसर को निशाना बनाते हुए 6 लाख 66 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने फेसबुक पर फर्जी बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर ऐप का विज्ञापन दिखाकर पीड़ित से मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवा लिया और मोबाइल हैक कर लिया। तुकोगंज टीआई जितेंद्र चौहान के अनुसार सिल्वर स्टड अपार्टमेंट रेसकोर्स रोड निवासी सत्यनारायण सराफ ने शिकायत दर्ज करवाई है।

    ऐप इंस्टॉल करते ही हैक किया मोबाइल और उड़ाए पैसे

    80 वर्षीय सत्यनारायण बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मैनेजर रहे हैं। 17 फरवरी को उन्होंने फेसबुक पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर ऐप का विज्ञापन देखा था। भरोसा कर उन्होंने ऐप डाउनलोड कर लिया। इंस्टॉल होते ही ऐप ने कैमरा, एसएमएस और फोन एक्सेस की अनुमति मांगी, जिसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद ऐप के जरिए डेबिट कार्ड और सीवीवी नंबर की जानकारी भी दर्ज करवाई गई।


    कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर कई ओटीपी आए, जिन्हें उन्होंने तकनीकी त्रुटि समझकर नजरअंदाज कर दिया। ठग ने खाते से 6 लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। टीआई के अनुसार पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन-1930 पर शिकायत की गई थी। ठग द्वारा उनका ई-मेल भी हैक कर लिया गया था।

    एक अन्य वारदात में युवक के खाते से निकले 1.38 लाख रुपये

    एक अन्य घटना दीपक सोलंकी निवासी विश्वकर्मा नगर के साथ हुई है। साइबर अपराधियों ने दीपक के खाते से 1 लाख 38 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- एमपी फार्मेसी काउंसिल का वो 'डिजिटल सच', जिसने हजारों युवाओं के रोजगार पर खड़ा कर दिया संकट!