• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    शेयर मार्केट टिप्स के चक्कर में गंवाए ₹21 लाख, फेसबुक ऐड-व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसा इंदौर का निवेशक

    इंदौर में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने और मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेशक से 21 लाख 35 हजार रुपये की ठगी कर ली है।

    By Mukesh MangalEdited By: Himadri Singh Hada
    Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 06:40:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 06:40:15 PM (IST)
    • Join करें
    शेयर मार्केट टिप्स के चक्कर में गंवाए ₹21 लाख, फेसबुक ऐड-व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसा इंदौर का निवेशक
    शेयर मार्केट टिप्स के चक्कर में गंवाए ₹21 लाख। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

    HighLights

    1. इंदौर के शख्स ने गंवाए ₹21 लाख
    2. शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड
    3. फेसबुक ऐड-व्हाट्सएप ग्रुप से ठगी

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने और मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेशक से 21 लाख 35 हजार रुपये की ठगी कर ली है। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर हुई शिकायत के बाद गांधी नगर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है।

    पुलिस के अनुसार सिंगापुर लाइफ स्टाइल निवासी महेश बाबू गुप्ता के साथ धोखाधड़ी हुई है। महेश ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर चल रहे ऐड पर क्लिक किया और स्वतः ही सर्किल ट्रस्ट नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गया। इसमें राहुल, केशव और अन्य लोग शेयर खरीदने-बेचने की टिप्स और सलाह दे रहे थे।


    ऐप इंस्टॉल करवाकर अलग-अलग किस्तों में जमा कराई राशि

    लालच में आकर महेश ने एक ऐप इंस्टॉल कर लिया और ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन अकाउंट खुलवा लिया। आरोपियों द्वारा नामी कंपनी के शेयर खरीदने का दबाव बनाया और अलग-अलग किस्तों में 21 लाख 35 हजार रुपये जमा करवा लिए।

    महेश ने अपने शेयर बेचकर 5 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों द्वारा आय का 20 प्रतिशत भुगतान मांगा और उसकी अर्जी निरस्त कर दी। उसके अकाउंट फ्रीज़ करने की धमकी दी। इसके बाद शक बढ़ गया और महेश ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी।

    इन बैंकों के खातों में जमा कराई गई ठगी की रकम

    पुलिस के मुताबिक महेश द्वारा स्टाइल इंटरप्राइजेस, हिम्मतधन प्राइवेट लिमिटेड, ड्रेसेस ओरा प्रा. लि. के इंडसइंड बैंक, एयू स्मॉल, आईडीएफसी और सेंट्रल बैंक के खातों में राशि जमा हुई है।