• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

'मुझे रोकने की हुई कोशिश, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान, Video

गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से 'जय श्री महाकाल' का जयघोष करवाकर की। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, देखो, यह महाकाल की धरती है और हमें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:54:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:02:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'मुझे रोकने की हुई कोशिश, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान, Video
इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान

HighLights

  1. 'जय श्री महाकाल' के जयघोष के साथ शुरू किया इंदौर कॉन्सर्ट
  2. बोले- मुझे इंदौर आने से रोकने के लिए कई कोशिशें की गईं
  3. राहत इंदौरी का शेर पढ़ बोले- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने रविवार को इंदौर में आयोजित अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंच से बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इंदौर में प्रस्तुति देने से रोकने के लिए कई कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों से किया वादा निभाया और बिना किसी डर के शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मशहूर शायर राहत इंदौरी का प्रसिद्ध शेर "किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है" भी सुनाया।

'जय श्री महाकाल' के जयघोष के साथ शुरू किया कॉन्सर्ट

42 वर्षीय गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से 'जय श्री महाकाल' का जयघोष करवाकर की। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, "देखो, यह महाकाल की धरती है और हमें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। हम न पहले डरे थे और न आज डरे हैं। और आपके डरने का तो सवाल ही कहां उठता है? आपकी ही ताकत हमें आज यहां लेकर आई है।"


View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विरोध और पाबंदियों के बावजूद निभाया प्रशंसकों से किया वादा

दिलजीत ने दावा किया कि इंदौर आने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का फैसला किया। उन्होंने मंच से कहा, "हालांकि मुझे यहां आने से रोकने की कई कोशिशें की गईं, फिर भी मैं आया। एक बार जब मैं किसी से कह देता हूं कि मैं आऊंगा, तो कभी पीछे नहीं हटता। तमाम पाबंदियों के बावजूद आज मैं यहां खड़ा हूं।"

राहत इंदौरी की मशहूर गजल के सुनाए शेर

कॉन्सर्ट के दौरान दोसांझ ने इंदौर के दिवंगत प्रसिद्ध उर्दू शायर राहत इंदौरी की एक मशहूर गजल के कुछ शेर भी पढ़े। उन्होंने सुनाया- "अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है... सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।" गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर के महापौर कार्यालय, तीन बैंकों और तीन निजी स्कूलों को ईमेल भेजकर दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन संदेशों को प्रथम दृष्टया फर्जी करार दिया था।

यह भी पढ़ें- इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में झूमे हजारों फैंस, 'गोट' से 'बॉर्न टू शाइन' तक गूंजा स्टेडियम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।