• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडिशनल डीसीपी को मारा धक्का, जमीन पर गिरे, 6 युवकों को पकड़ा

राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने साउथ तोड़ा, चंद्रभागा स्थित विद्या गौड़ मंदिर से दौलतगंज की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 10:00:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 05:05:50 PM (IST)
इंदौर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडिशनल डीसीपी को मारा धक्का, जमीन पर गिरे, 6 युवकों को पकड़ा
इंदौर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माणों पर हुई कार्रवाई।

HighLights

  1. सरकारी जमीन के हिस्से पर दुकान, गोडाउन और मकान बना लिए थे
  2. करीब 0.400 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई
  3. नगर निगम के अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार सुबह एक बडी कार्रवाई को अंजाम दिया। रिमूवल टीम ने साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी किनारे बने 7 पक्के मकान और 45 कारखाने हटाए। ये सभी शासकीय भूमि पर बने हुए थे। कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई बार नोटिस देकर लोगों से अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था, बावजूद इसके जब अवैध निर्माण नहीं हटे तो कार्रवाई करना पड़ी, जबकि लोग कह रहे हैं कि उन्हें सामान हटाने का मौका तक नहीं दिया गया। हंगामे के बीच हुई कार्रवाई में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।


कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे युवकों ने एडीसीपी दिशेष अग्रवाल को जमीन पर गिरा दिया। पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में ले लिया है। अवैध निर्माण जमींदोज करने के बाद निगम की टीम तो मौके से रवाना हो गई, बाद में लोग मलबे में अपना सामान तलाशते नजर आए।

कार्रवाई साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी किनारे गौड़ विद्या धर्मशाला से सेंट अबू स्कूल तक की गई। इस सड़क का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे एसडीम घनश्याम धनगर, नगर निगम से भवन अधिकारी अंकेश बरथरिया, रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणे और पुलिस दल क्षेत्र में पहुंचा।

टीम ने सुबह आठ बजे जैसे ही मशीनों की मदद से रिमूवल की कार्रवाई शुरू की, लोग विरोध में उतर आए। जैसे-जैसे कच्चे-पक्के अवैध निर्माण जमींदोज किए जा रहे थे वैसे-वैसे विरोध भी तेज हो रहा था। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस दल को इसे बार-बार खदेडना पड़ा। विरोध के बावजूद निगम और प्रशासन की कार्रवाई नहीं रूकी। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने 7 पक्के मकान और 45 कारखाने जमींदोज कर दिए। ये सभी निर्माण अवैध थे और शासकीय भूमि पर चल रहे थे।

पहले ही दे चुके थे नोटिस, मुनादी भी कराई थी

कार्रवाई को लेकर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने निर्माण हटाने के लिए मकान मालिक एवं कारखाना स्वामियों को सूचना पत्र देकर सुनवाई की थी। उन्हें पर्याप्त अवसर दिया गया था। इसके अलावा 24 घंटे पहले भी सूचना पत्र दिए गए थे। पिछले दिनों मुनादी भी करवाई गई थी। इसके बाद भी लोगों ने निर्माण नहीं हटाए तो कार्रवाई की।

एडीसीपी को धक्का दिया, पीठ के बल गिरे

कार्रवाई के दौरान भीड़ को हटाने के दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

कार्रवाई की कहानी, आंकड़ों की जुबानी

  • 2 घंटे चली कार्रवाई
  • 100 से ज्यादा कर्मचारी शामिल थी निगम की टीम में
  • 3 पोकलेन मशीने शामिल थी कार्रवाई में
  • 6 जेसीबी लगाई गई थी कार्रवाई के दौरान
  • 45 कारखाने जमींदोज किए निगम ने
  • 7 मकान भी हटाए गए
  • 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे मौके पर
  • 0.400 हेक्टेयर शासकीय भूमि मुक्त कराई गई अतिक्रमण से

साउथ तोड़ा में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। भीड़ को हटाने के दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक सभी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम 100 से ज्यादा कर्मचारियों, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी के साथ पहुंची थी। सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए थे। निगम के मुताबिक 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए।

naidunia_image

भूमि की स्थिति का परीक्षण किया

मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि सरकारी जमीन के हिस्से पर दुकान, गोडाउन और मकान बनाकर उसका उपयोग किया जा रहा था। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की स्थिति और सीमाओं का परीक्षण किया।

इसके बाद नगर निगम के अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए। करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर लंबे समय से किए गए कब्जे को प्रशासन ने हटाकर अपने कब्जे में लिया है।

सामान निकालने को लेकर महिलाओं से हुई बहस

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिस से सामान बाहर निकालने को लेकर बहस करने लगीं। उनका कहना था कि नोटिस में उन्हें सुबह 9 बजे तक का समय दिया गया है। इसी बात पर विवाद बढ़ा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

हालात को देखते हुए एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल भीड़ को पीछे हटाने लगे। इसी दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस जवानों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक समेत कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए

निगम अधिकारियों के अनुसार रिमूवल कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। निगम टीम ने टेप से नपती कर चिन्हित अवैध निर्माण हटाए।

झोन-11 के झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि साउथ तोड़ा में 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए हैं। क्षेत्र में आने वाले दिनों में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसी के चलते कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- भोपाल में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद फैसला : रिहायशी क्षेत्रों में चलेगा अवैध निर्माण विरोधी अभियान, जारी होंगे नोटिस