• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ब्रेकअप के बाद दूसरे के साथ देख भड़का युवक, सरेराह कर दी युवती की बेल्ट से पिटाई, पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगी माफी

बीच चौराहे पर युवती को बेल्ट मारने वाले युवक को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ था।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 05:49:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 05:49:27 PM (IST)
ब्रेकअप के बाद दूसरे के साथ देख भड़का युवक, सरेराह कर दी युवती की बेल्ट से पिटाई, पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगी माफी
युवती को बेल्ट से पीटने वाला सिरफिरा गिरफ्तार। (AI Generated Image)

HighLights

  1. युवती को बेल्ट से पीटने वाला सिरफिरा गिरफ्तार
  2. ब्रेकअप के बाद दूसरे के साथ देख भड़का युवक
  3. रेडिसन चौराहे पर बेल्टबाजी का वीडियो वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीच चौराहे पर युवती को बेल्ट मारने वाले युवक को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ था। आरोपित युवक का अब कान पकड़ कर माफी मांगते हुए वीडियो जारी हुआ है।

समीप चौराहे पर युवती को बेल्ट से पीटा

टीआई सीके पटेल के अनुसार गुरुवार दोपहर एक युवक रेडिसन होटल के समीप चौराहे पर युवती को बेल्ट से पीट रहा था। लोगों ने युवती को युवक की पत्नी बताया और दावा किया कि वह पति की गैरमौजूदगी में किसी और के साथ घूम रही थी। युवक ने उसको पकड़ लिया और धोखे का आरोप लगाया।


इंदौर में एक युवक ने बीच सड़क पर ही अपनी पत्नी की बेल्ट से पिटाई कर दी और अपना रिश्ता तोड़ लिया.

उसने अपनी पत्नी को,किसी और पुरुष के साथ स्कूटी पर घूमते हुए पकड़ लिया था. pic.twitter.com/vQlvnTihfP

— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) July 31, 2026

आरोपित युवक गिरफ्तार

पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक-युवती की पहचान की तो पता चला कि दोनों दोस्त रहे हैं। युवती से उसका ब्रेकअप हो गया था। वह किसी और के साथ घूमने लगी थी। गुरुवार को दोनों का सामना हो गया और युवक को गुस्सा आ गया। टीआई के मुताबिक मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- विधायक के यहां बाबू बने शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा : हाई कोर्ट

परदेशीपुरा में पति ने पत्नी से की मारपीट

परदेशीपुरा पुलिस ने स्वाति आदीवाल की शिकायत पर पति गोलू उर्फ अभिजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्वाति का आरोप है कि गोलू जाह्नवी को घुमाता है। उसके साथ जामगेट घूमने गया था। इस बारे में पूछा तो मारपीट कर दी। गुरुवार को भी गोलू ने आदिनाथ धर्मशाला के पास खूब पिटाई की। स्वाति को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया है।