• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दूध के दाम बढ़ाने के लिए देपालपुर में भी किसानों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Indore Milk Price Hike: देपालपुर में दूध उत्पादक किसानों की बड़ी बैठक, 12 रुपये प्रति फैट की मांग। ऐसा न करने पर हड़ताल की दी चेतावनी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 08:36:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 08:42:21 AM (IST)
इंदौर में दूध के दाम बढ़ाने के लिए देपालपुर में भी किसानों ने दी हड़ताल की चेतावनी
देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करजोदा में किसानों की हुई बैठक।

HighLights

  1. सांवेर के बाद अब देपालपुर में जुटे किसान
  2. किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया
  3. बोले- कीमत बढ़ाने में देरी क्यों की जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दूध के नए खरीदी दाम तय होने से पहले किसानों ने दाम बढ़ाने को लेकर बिगुल बजा दिया है। संभागायुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद अब किसान लगातार बैठक कर एकजुट हो रहे हैं। शनिवार को सांवेर क्षेत्र में बैठक हुई थी और रविवार को देपालपुर क्षेत्र के दूध उत्पादक किसानों ने बड़ी बैठक की। इसमें दूध के दाम बढ़ाने को लेकर किसानों ने सर्वसम्मति से हुंकार भरी।

सभी ने एक होकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। जिला ग्रामीण दूध उत्पादक किसान संगठन द्वारा सांवेर के बाद अब देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करजोदा में किसानों की एक बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादक किसान अपनी मांगों को लेकर एकजुट दिखे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख किसान नेता दिलीप सिंह पंवार और हंसराज मंडलोई ने दुग्ध उत्पादक किसानों की ज्वलंत समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।


दूध के रेट बढ़ाने में देरी क्यों की जा रही है

उन्होंने कहा कि जब हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं तो किसानों के दूध की कीमत बढ़ाने में देरी क्यों की जा रही है? किसानों से दूध की खरीदी 12 रुपये प्रति फैट के अनुसार की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों से खरीदी दाम नहीं बढ़ाए गए तो हड़ताल की जाएगी।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ साथी चंदनसिंह बडवाया, अशोक चौहान, मुकेश चौहान, दिनेश चौहान, अंतरसिंह राठौर, कैलाश पटेल, सत्यनारायण चौहान, आनंद सिसोदिया आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अब मोबाइल बताएगा दूध कितना शुद्ध, NDDB टेस्टिंग ऐप से होगी जांच, रियल टाइम डेटा से रुकेगी गड़बड़ी