इंदौर में FSSAI का बड़ा एक्शन, रोस्टेड चने के सैंपल लेकर बंद कराई चना प्रोसेसिंग फैक्ट्री
इंदौर के सांवेर रोड स्थित राहुल ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान बंद करा दिया। चने में कलर उपयोग की आशंका पर सैंपल लिए ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 01:35:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 01:35:15 AM (IST)
सांवेर रोड स्थित राहुल ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई। AI Generated ImageHighLights
- सांवेर रोड पर राहुल ट्रेडर्स बंद
- चने में कलर उपयोग की जांच
- लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत नहीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की है। FSSAI के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को सांवेर रोड स्थित राहुल ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां चने को रोस्ट करने का कार्य किया जा रहा था। रोस्टेड चने में कलर मिलाने की आशंका के चलते चना, रोस्टेड चना और नमक के नमूने जांच के लिए लिए गए।