
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शादियों के सीजन की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधियों ने ठगी का नया हथियार तैयार किया है। अब वॉट्सऐप या मैसेज पर आने वाले शादी के 'डिजिटल इनविटेशन कार्ड' आपके बैंक खाते और निजी जानकारी के लिए खतरा बन रहे हैं। साइबर अपराधी कार्ड के साथ एक एपीके (APK) फाइल भेजते हैं, जिसे डाउनलोड करते ही यूजर का फोन पूरी तरह हैक हो जाता है। शुक्रवार को इंदौर क्राइम ब्रांच ने इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आम जनता के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
ठगों ने इस जाल में कांग्रेस नेता सदाशिव यादव को फंसाकर उनका फोन हैक कर लिया। हैकिंग के बाद ठगों ने यादव के ही नंबर से उनके परिचितों और रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड भेजकर ठगने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबियों और उनके परिवार के सदस्यों को भी फोन लगाकर ठगी का प्रयास किया गया। ठगों ने सदाशिव यादव का सुपरवाइजर बनकर शादी की खरीदारी के बहाने लोगों से 'इमरजेंसी' बताकर रुपयों की मांग की। हालांकि, जानकारी मिलते ही यादव ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर सभी को अलर्ट किया और अपना फोन फॉर्मेट करवाया।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि वर्तमान में लोग समय की कमी के कारण डिजिटल कार्ड भेजकर ही आमंत्रित करते हैं। अपराधी इसी का फायदा उठाकर निमंत्रण पत्र के साथ एक हानिकारक एपीके फाइल भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड करता है, मोबाइल का कंट्रोल हैकर के पास चला जाता है। इसके जरिए बदमाश न केवल कॉन्टैक्ट लिस्ट, बल्कि फोन में मौजूद बैंक डिटेल और अन्य निजी डेटा भी चोरी कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में शर्मनाक कांड, नवजात को देने के बदले दाई ने मांगे 4 हजार, 1500 की वसूली के बाद दिया बच्चा
बढ़ते खतरों को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं: