• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

चाट से लेकर गुड़िया के बाल तक में हानिकारक रंग, मध्य प्रदेश में आदेश के इंतजार में नहीं हो रही कार्रवाई

आलू की चाट-पकोड़ों को सुनहरा पीला बनाने के लिए हल्दी नहीं टारट्राजीन नामक कृत्रिम रंग डाला जा रहा है। तंदूरी वेज-नानवेज टिक्कों से लेकर मंचूरियन-मोमोस...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 09:07:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 09:07:35 PM (IST)
चाट से लेकर गुड़िया के बाल तक में हानिकारक रंग, मध्य प्रदेश में आदेश के इंतजार में नहीं हो रही कार्रवाई
चाट से लेकर गुड़िया के बाल तक में हानिकारक रंग का हो रहा इस्तेमाल। (एआई इमेज)

HighLights

  1. अन्य प्रदेशों में रंगीन फ्रायम्स से लेकर लाल मंचूरियन तक पर लग चुका है बैन
  2. कई प्रदेशों में खाद्य पदार्थों में हानिकारक रंगों के उपयोग के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है
  3. मप्र में रंगों की मिलावट पर कार्रवाई के लिए सरकारी आदेश का इंतजार किया जा रहा है

लोकेश सोलंकी, नईदुनिया, इंदौर : आलू की चाट-पकोड़ों को सुनहरा पीला बनाने के लिए हल्दी नहीं टारट्राजीन नामक कृत्रिम रंग डाला जा रहा है। तंदूरी वेज-नानवेज टिक्कों से लेकर मंचूरियन-मोमोस के मेरिनेशन की लाल रंगत काश्मीरी मिर्च से नहीं बल्कि उजोरुबीन नामक रंग से आ रही है।

इतना ही नहीं रंगों से लुभाते फिंगर-फ्रायम्स और गुड़िया के बाल (कॉटन केंडी) में तो रोडामाइन-बी जैसे औद्योगिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश के कई प्रदेशों में दो साल से खाद्य पदार्थों में हानिकारक रंगों के उपयोग के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। इसके उलट मप्र में रंगों की मिलावट पर कार्रवाई के लिए सरकारी आदेश का इंतजार किया जा रहा है।


दक्षिण के राज्यों में दो साल पहले ही गुड़िया के बाल (काटन केंडी) में रंगों के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र जैसे प्रदेश में भी सख्ती हुई। तमाम राज्य लाल रंग से रंगे जा रहे मंचूरियन से लेकर कबाब और रंगीन फ्रायम्स की बिक्री भी प्रतिबंधित कर चुके हैं।

मप्र का हाल इसके बिल्कुल उलट है। कृत्रिम रंगों का लापरवाह इस्तेमाल काटन केंडी से आगे बढ़कर अब स्ट्रीट फूड में आम हो गया है। महीनेभर से मप्र का खाद्य व औषधी प्रशासन विभाग डेयरी उत्पादों और अन्य तरह के खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान चला रहा है, लेकिन स्ट्रीट फूड से लेकर बेकरी-नमकीन तक फैली हानिकारक कृत्रिम रंगों की मिलावट पर उसका ध्यान नहीं है।

एफएसएसआई के अधिकारी बता रहे हैं कि खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के अनियंत्रित इस्तेमाल पर रोक है। तमाम प्रदेशों में कार्रवाई हुई क्योंकि वहां के कमिश्नरों ने आदेश जारी किया। जब तक प्रदेश में कमिश्नर एफएसएसआइ ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया इसलिए रंगों से भरे खाद्य पदार्थों की बिक्री जारी है।

पेट की तकलीफ, कैंसर का खतरा

केमेस्ट्री के प्रोफेसर और वर्ल्ड रिसर्चर्स एसोसिएशन के संस्थापक डॉ. एसएल गर्ग के अनुसार रोडामाइन जैसे रंग असल में औद्योगिक रंजक (डाई) होते हैं।उजोरुबीन, कारमोइजिन आइएनएस 110, 122 जैसे कोड नेम से बिकने वाले खाद्य रंग भी कैमिकल से बने होते हैं। अमेरिका जैसे देश में तो खाद्य और कास्मेटिक में ऐसे रंगों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है।तमाम शोध कहते हैं कि इन रंगों के ज्यादा सेवन से पेट के रोग, एलर्जी, बच्चों में हाइपरएक्टिवनेस के लक्षण सामने आते हैं। साथ ही साथ लंबे समय तक कृत्रिम रंग भोजन के साथ पेट में जाने से केंसर का खतरा भी बना रहता है। क्योंकि कृत्रिम रंगों में लेड और आर्सेनिक जैसे हेवी मैटल्स होते हैं।

एफएसएसआई के कड़े नियम

खाद्य पदार्थों में कृत्रिम नियम पर एफएसएसआई ने कड़े नियम बनाए हैं। बिना स्पष्ट नियम अनुमति के किसी भी खाद्य पदार्थ में बाहरी कृत्रिम रंग नहीं मिलाया जा सकता। मेनकोर्स व्यंजन जैसे चाट-पकोड़ी, चटनी, सास, दाल या सब्जियों आदि में तो किसी भी तरह के कृत्रिम रंग का इस्तेमाल किया ही नहीं जा सकता। कन्फेक्शनरी और पेय पदार्थ (पैक्ड) में सीमित रंगों की अनुमति दी गई है जो 100पीपीएम से ज्यादा नहीं हो सकती।

कॉटन केंडी पर कार्रवाई की थी

कुछ साल पहले हमने कॉटन केंडी में रंग मिलाने के खिलाफ कार्रवाई कर जब्त किया था। अन्य पदार्थों के सैंपल जब जांचे जाते हैं तो उनमें रंगों की जांच भी होती है। चाट-चौपाटी, परंपरागत व्यंजन-भोजन में तो रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अन्य प्रदेशों में लोकल अथारिटी के आदेश पर कार्रवाई हुई। अपने यहां अभी ऐसे आदेश जारी नहीं हुए हैं।आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा। -मनीष स्वामी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

इसलिए खतरा ज्यादा

  • आलू चाट, इमरती, मेरिनेटेड तंदूरी और फ्राइ व्यंजन, रेड वेलवेट केक, रंग बिरंगी मिठाई, फिंगर-फ्रायम्स में बिना रोकटोक सिर्फ अंदाज से डाले जा रहे कृत्रिम रंग
  • हल्दी या काश्मीरी मिर्च जैसे प्राकृतिक रंजकों के मुकाबले 90 प्रतिशत तक लागत कम होने से बढ़ा चलन
  • इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती नहीं होने और लोगों में जागरुकता नहीं
  • बड़े रेस्त्रां से लेकर फूड स्ट्रीट तक के व्यंजनों में इस्तेमाल
  • बच्चे और युवा ऐसे रंगीन खाद्य पदार्थों का कर रहे ज्यादा सेवन

यह भी पढ़ें- एमपी के उमरिया में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, शिवालय रेस्टोरेंट से 54 किलो सिंथेटिक मिठाई बरामद, तीन दिन के लिए सील