• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बच्ची से बदसलूकी का मामला... भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा- दोषी पाए जाने पर दे दी जाए फांसी

गरबा पंडाल में बच्ची से बदसलूकी और उसे धक्का देकर बाहर निकालने के मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी है।

By Kuldeep BhawsarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 11:02:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 11:02:08 PM (IST)
इंदौर में बच्ची से बदसलूकी का मामला... भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा- दोषी पाए जाने पर दे दी जाए फांसी
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गरबा पंडाल में बच्ची से बदसलूकी और उसे धक्का देकर बाहर निकालने के मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची के पिता शराब पीकर पंडाल में घुसने का प्रयास कर रहे थे। चौहान ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाए।


12 सालों से सेवा देने का दावा: चौहान ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने बच्ची से माफी भी मांगी है। इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में चौहान ने कहा कि वे पिछले 12 वर्ष से गरबा उत्सव में सेवाएं दे रहे हैं। यहां पांच हजार बालिकाएं गरबा करने आती हैं। अब तक कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- इंदौर के गरबा पंडालों में बवाल, गांधी नगर में किशोरी से छेड़छाड़ पर केस दर्ज, रेसकोर्स रोड पर चले लात-घूंसे

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।