• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Update: 3 जुलाई को इंदौर में भारी बारिश के आसार, अब तक शहर में औसत से कम तो जिले में 55 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी

2 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से जुलाई माह में इंदौर में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। जुलाई माह की औसत वर्ष...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 07:49:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:08:19 AM (IST)
Monsoon Update: 3 जुलाई को इंदौर में भारी बारिश के आसार, अब तक शहर में औसत से कम तो जिले में 55 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी
इंदौर में मंगलवार को हुई बारिश। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. इदौर जिले में जून में औसत वर्षा 122 मिमी होती है, इस वर्ष 189.5 मिमी वर्षा हुई है
  2. इस वर्ष अलनीनों के प्रभाव से मौसम विभाग ने इंदौर सहित देशभर में औसत से कम वर्षा होने की संभावना जताई है
  3. इसमें इस वर्ष जून माह में इंदौर जिले में सबसे अधिक गौतमपुरा व देपालपुर में वर्षा हुई है

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। जून माह में इस बार प्रदेश में 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। वही इंदौर शहर में इस वर्ष जून माह में 114.7 मिमी वर्षा हुई है जो औसत वर्षा (146.1 मिमी) से 31.4 मिमी कम है। इसके उलट इंदौर जिले की अन्य तहसीलों में जून माह में अच्छी वर्षा होने के कारण जून माह के औसत से 55 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई।

इदौर जिले में जून में औसत वर्षा 122 मिमी होती है। इस वर्ष 189.5 मिमी वर्षा हुई है। गौरतलब है कि इस वर्ष अलनीनों के प्रभाव से मौसम विभाग ने इंदौर सहित देशभर में औसत से कम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसमें इस वर्ष जून माह में इंदौर जिले में सबसे अधिक गौतमपुरा व देपालपुर में वर्षा हुई है।


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में जुलाई माह में औसत वर्षा का कोटा पूरा होगा और माह के कुछ दिनों में झमाझम वर्षा के आसार है। जुलाई माह के पहले पखवाड़े में शहर में अच्छी वर्षा होगी। 3 जुलाई को इंदौर में भारी वर्षा होने की संभावना है।

जून में प्रदेश में 33 प्रतिशत वर्षा हुई कम

  • पश्चिम मप्र : 7 प्रतिशत कम
  • पूर्वी मप्र: 59 प्रतिशत कम

मंगलवार को शहर में हुई हल्की वर्षा

मंगलवार को दिन में धूप निकली और बादल भी छाए रहे। शाम को घने काले बादल छाए और कुछ देर के लिए तेज बौछारे शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी पड़ी। एयररपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक 1.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वही रीगल क्षेत्र में शाम सात बजे तक 2.50 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

3 जुलाई को इंदौर में भारी वर्षा के आसार

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक आगमी सप्ताह में दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे मप्र को कवर करे लेगा। वर्तमान में एक द्रोणिका पंजाब से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वही ऊपरी हवा चक्रवात बंगाल की खाड़ी व बांग्लादेश के आसपास बना है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका मध्य मप्र से पूर्वी अरब सागर से तक जा रही है। वहीं 2 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से जुलाई माह में इंदौर में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। जुलाई माह की औसत वर्षा (298.3 मिमी) पूरा होने की उम्मीद है। इंदौर में 1 व 2 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर छिट-पुट वर्षा होगी। वही तीन जुलाई को भारी वर्षा की संभावना जताई गई। वही चार जुलाई को शहर के अधिकांश हिस्सों में वर्षा होगी।

मंगलवार को दिन में धूप निकली और दोपहर में बादल भी छाए। शाम को घने काले बादल छाए और शहर में कुछ देर के लिए बौछारे पड़ी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को शहर में बादल छाएंगे और छिट-पुट वर्षा होने की संभावना है।

naidunia_image

जबलपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 1 से 7 जुलाई तक बालाघाट में भारी बारिश का रेड अलर्ट