छात्र बोला तुझे तो मार डालूंगा, महिला के पेट पर चढ़ा दी कार... इंदौर टाउनशिप हत्याकांड में आरोपी पिता-पुत्र रिमांड पर
इंदौर टाउनशिप में महिला इंजीनियर की कार से रौंदकर हत्या करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित ने हत्या के इरादे से ही क ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 10:46:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 10:46:56 PM (IST)
इंदौर टाउनशिप हत्याकांड में आरोपी रिमांड पर। (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- इंदौर टाउनशिप हत्याकांड में आरोपी रिमांड पर
- आरोपी मोहनीश का पुराना रिकॉर्ड भी दागदार
- रिमांड के दौरान आरोपी से उगलवाए जाएंगे राज
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। टाउनशिप में महिला इंजीनियर की कार से रौंदकर हत्या करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित ने हत्या के इरादे से ही कार चढ़ाई थी। उसने गालियां देते हुए गुस्से में कार स्टार्ट की और महिला की तरफ कार बढ़ा दी। एसीपी पराग सैनी के अनुसार शिव वाटिका (एमआर-11) स्थित सागर समृद्धि टाउनशिप में आरोपित मोहनीश चौधरी ने कार से 42 वर्षीय शम्पा पाठक की कुचल कर हत्या कर दी थी। मोहनीश को उसके पिता कुलदीप चौधरी द्वारा उकसाया गया था।
एयर बीएनबी पेंट हाउस और हंगामा
कुलदीप का टाउनशिप में पेंट हाउस है, जिसे वह एयर बीएनबी के माध्यम से किराये पर देता है। पेंट हाउस में युवक युवतियों की आवाजाही से लोग परेशान होते थे। उनके द्वारा पेंट हाउस की बिजली बंद कर दी गई और कुलदीप ने विवाद शुरू कर दिया। उसने मोहनीश को मौके पर बुलाया और कहा कि इनको मारना है।
मोहनीश ने गुस्से में कार स्टार्ट की और सबसे पहले चौकीदार जितेंद्र की पत्नी रानू को टक्कर मारी। इसके बाद वह कार घुमाकर लाया और इंजीनियर सौरभ पांडे की पत्नी शम्पा को टक्कर मार दी। शम्पा दीवार से टकरा कर गिर गई। मोहनीश ने दोबारा कार घुमाई और शम्पा के पेट पर पहिया चढ़ाते हुए फरार हो गया।
घटना का नाट्य रूपांतरण
टीआइ तारेश सोनी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दोनों आरोपितों को कोर्ट पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर ले लिया है। आरोपित को घटना स्थल पर ले जाया जाएगा। घटना का नाट्य रूपांतरण भी करवाया जाएगा। मोहनीश के बारे में पता चला कि वह झगड़ालू प्रवृत्ति का है। पिछले साल 28 दिसंबर को उसको कार में बत्ती लगाकर घूमते हुए पकड़ा था।